Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  •  होटल जला दिया… लोग डंडे लेकर पीछे भागे: नेपाल में फंसी हरियाणा की लड़कियों की पुकार
  • देश-विदेश

 होटल जला दिया… लोग डंडे लेकर पीछे भागे: नेपाल में फंसी हरियाणा की लड़कियों की पुकार

Shital Sharma September 10, 2025

हम मर सकते हैं… प्लीज हेल्प करो: नेपाल हिंसा में फंसीं लड़कियों की अपील

nepal violence haryana girls trapped upasana gill nepal football event 

मैं जिस होटल में थी, वो जला दिया गया… लोग डंडे लेकर पीछे दौड़े… मैं किसी तरह बची हूं…ये शब्द हैं दिल्ली की उपासना गिल के, जो हरियाणा की लड़कियों के साथ नेपाल में एक फुटबॉल इवेंट होस्ट करने गई थीं। अब वह पोखरा में दंगों और आगजनी के बीच फंस चुकी हैं।

रोते हुए मांगी मदद, कहा- हमें नहीं पता कितनी देर जिंदा रहेंगे

उपासना गिल ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह डरी हुई आवाज़ में कहती हैं

 हम टूरिस्ट हैं… यहां काम करने आए हैं, लेकिन यहां कोई किसी को नहीं छोड़ रहा। होटल जला दिया गया, हम एक स्पा में थे और लोग डंडे लेकर पीछे दौड़े। जान बचाकर भागे। प्लीज ये मैसेज इंडियन एम्बेसी तक पहुंचाओ।

उनके साथ हरियाणा फरीदाबाद की लड़कियां भी हैं, जो वॉलीबॉल इवेंट की टीम का हिस्सा हैं।

महिला आयोग ने अमित शाह और सीएम को लिखा पत्र

घटना का वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी
को पत्र लिखकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन की मांग की है।

 सिर्फ उपासना ही नहीं, कई हरियाणवी लड़कियां और नागरिक नेपाल के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं। स्थिति बेहद गंभीर है, उन्हें सुरक्षित निकाला जाना जरूरी है — रेनू भाटिया, चेयरपर्सन, हरियाणा महिला आयोग

नेपाल में क्यों भड़की हिंसा?

नेपाल में चल रहे आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है।

  • प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद हालात और बिगड़ गए।
  • अब तक 22 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं,
  • 400+ घायल,
  • 576 कैदी जेल तोड़कर फरार,
  • और सैकड़ों जगह आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं।

 भारतीय टूरिस्ट निशाने पर क्यों?

 यहां किसी को फर्क नहीं पड़ रहा कि कौन टूरिस्ट है, कौन लोकल। आगजनी हर जगह हो रही है। बिना कुछ सोचे-समझे हमला कर रहे हैं। उपासना गिल

पोखरा, जनकपुर, काठमांडू जैसे इलाकों में हालात बेकाबू हैं। भारत-नेपाल बॉर्डर सील कर दिया गया है, रेल सेवा रोकी गई, और इंडियन एम्बेसी हाई अलर्ट पर है।

nepal violence haryana girls trapped upasana gill nepal football event 

अब तक क्या हुआ?

उपासना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है महिला आयोग ने केंद्र और राज्य सरकार से रेस्क्यू की मांग की है, इंडियन एम्बेसी नेपाल से संपर्क की कोशिश है, होटल जलाए जा चुके, स्थानीय संपर्क टूट चुका है. नेपाल में अभी भी इंटरनेट और सोशल मीडिया बंद है।

क्या आप भी नेपाल में फंसे किसी भारतीय को जानते हैं?

तुरंत संपर्क करें:
Indian Embassy in Nepal Emergency Helpline:
📞 +977-9851107021
📩 cons.kathmandu@mea.gov.in

नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार को तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करना होगा। हालात काबू में नहीं हैं और टूरिस्ट्स को सबसे ज्यादा खतरा है।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: iPhone 17: अब तक का सबसे पतला iPhone लॉन्च, 18MP सेल्फी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले
Next: PM मोदी का उत्तराखंड दौरा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और राहत कार्यों की समीक्षा, जानिए कितनी हुई तबाही

Related Stories

शेयर बाजाऱ - एक नज़र में
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

शेयर बाजाऱ – एक नज़र में

Rohan Umak March 2, 2026
Varanasi Tree Planting Record
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे

himani Shrotiya March 2, 2026
Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
  • CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
  • पंजाब CM मान ने भाजपा को बताया ‘तानाशाही शासन’, बोले, “2027 में 100 सीटों का है लक्ष्य”
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.