नेपाल में दर्जनों पुल बह गए, बिहार में भी भारी बाढ़
नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और लेंडस्लाइड हुआ है। जिसमें अब तक 112 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल में 80 से अधिक लोग लापता हैं जबकि 63 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं। पूर्वी और मध्य नेपाल के बड़े हिस्से शुक्रवार से जलमग्न हैं।
हालात को देखते हुए सरकार ने नेपाल के सभी स्कूलों को 3 दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया है। नेपाल में भारी बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे अब बिहार पर भी बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने पिछले 40-45 वर्षों में काठमांडू घाटी में इतनी विनाशकारी बाढ़ कभी नहीं देखी।

Nepal Heavy rains trigger floods and landslides
