
त्रिशुला नदी में गिरी बस
जानकारी के मुताबिक, बस संख्या – Ga2Kha 1421 में सवार 44 यात्री राजधानी काठमांडू की ओर जा रहे थे। अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे नदी में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोग, सशस्त्र पुलिस बल और बचाव दल ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरा और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कते आई।
Nepal Bus Accident: 44 यात्री थे सवार
हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अब तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। मरने वालों में 12 पुरुषों और 6 महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में कुल 44 यात्री सवार थे। घायल हुए अधिकांश यात्रियों को आगे के इलाज के लिए काठमांडू रैफर कर दिया गया है।

विदेशी नागरिक भी शामिल
इस हादसे में मारे गए लोगों में 1 पुरुष यात्री न्यूजीलैंड का नागरिक है। घटना में घायल लोगों में जापान और नीदरलैंड की 1-1 महिला शामिल है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दोड़ गई है। नेपाल सरकार ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया। प्रशासन ने यात्रियों से पहाड़ी सड़कों पर सावधानी बरतने की अपील की।
