Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Nepal Bus Accident News: बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत!
  • Top Story
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

Nepal Bus Accident News: बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत!

Hema Gupta February 6, 2026

Nepal Bus Accident News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की सीम से लगे नेपाल के बतैड़ी जिले में 5 फरवरी गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खुशी का माहौल मातम में बदल गया जब बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर में खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रुप से घायल है। इस घटने से उस क्षेत्र में अफरा – तफरी मच गई।

देर रात हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा देर रात हुआ। काफी अंधेरे की वजह से रेस्क्यू में काफी मुश्किले आईं। लेकिन जानकारी मिलते ही मौके पर नेपाल एपीएप, पुलिस पहुंची और स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। फिर काफी देर तक राहत एवं बचाव कार्य चलता रहा।

तुरंत घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इसमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शादी के बाद घर लौट रहे थे बराती

जानकारी के मुताबिक, बस बैतड़ी जिले की पुरचुंणी नगरपालिका-7 के भवने गांव से शादी के बाद दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुड़ा जा रही थी। बस संख्या सु प प्र 02-001 ख 1119 पुरचुंणी के बड़गांव मोड़ पर चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा इतना भयंकर था कि 13 लोगों की मौत हो गई। खुशी का दिन मातम में बदल गया। बता दें कि, मरने वालों में बजांग और बैतड़ी जिले के विभिन्न गांवों के पुरुष, महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं।

ओवरलोड की वजह से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, जांच में हादसे की मुख्य वजह बस में क्षमता से अधिक बारातियों का सवार होना सामने आया है, जिसके चलते बस चढ़ाई पर आगे नहीं बढ़ी और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसके चलते घायल बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Film Ghooskhor Pandat Controversy: फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल पर विवाद, प्रोड्यूसर ने दी सफाई!
Next: Pakistan Masjid Blast News: शिया मस्जिद में नमाज के दौरान हुआ धमाका, इस्लामाबाद में लगी इमरजेंसी!

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.