Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Neha Sharma Road Show Bhagalpur: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने पिता के लिए जनता से की वोट की अपील!
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश
  • बिहार

Neha Sharma Road Show Bhagalpur: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने पिता के लिए जनता से की वोट की अपील!

Hema Gupta November 10, 2025

Neha Sharma Road Show Bhagalpur: बॉलीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अपने पिता और महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में भागलपुर में भव्य रोड शो में शामिल हुईं और पिता के लिए सभी से वोट की अपील भी की। पूरे शहर में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

Read More: Anupama Parameswaran Cyber Bullying: साउथ एक्ट्रेस हुईं साइबर बुलिंग का शिकार! दर्ज कराई FIR..

कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नेहा शर्मा का फूल- मालाओं और नारा लगाते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

बुढ़ानाथ मंदिर से शुरु हुआ रोड शो…

रोड शो की शुरुआत सुबह 2 बजे बुढ़ानाथ मंदिर से हुई थी, जहां नेहा शर्मा ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा की। फिर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे खुले वाहन में सवार होकर लोगों से रुबरु हुईं।

उनके रास्ते में नया बाजार, सराय चौक, विश्वविद्यालय रोड, साहेबगंज, नरगा चौक, विषहरी स्थान, चम्पानगर, तांती बाजार रोड और मदनीनगर गोलम्बर शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी…

रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग हाथों में कांग्रेस के झंडे लिए “अजीत शर्मा जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी अमर रहे” के नारे लगा रहे थे।
महिलाओं और युवाओं ने भी नेहा शर्मा का जोरदार स्वागत किया।

नेहा शर्मा ने जनता से की अपील…

नेहा शर्मा ने भागलपुर की जनता से कहा,

“भागलपुर की जनता ने हमेशा मेरे पिता को स्नेह और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने इस शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं भागलपुर की बेटी होकर आप सबसे निवेदन करती हूं कि इस बार भी कांग्रेस और मेरे पिता अजीत शर्मा जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।”

फैंस के साथ एक्ट्रेस ने ली सेल्फी…

फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा ने भागलपुर में अपने पिता अजीत शर्मा के समर्थन में रोड शो के दौरान फैंस से मुलाकात की और कई लोगों के साथ सेल्फी भी ली। अजीत शर्मा पिछले तीन बार से भागलपुर के विधायक हैं और इस बार भी कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है। नेहा शर्मा हर चुनाव में अपने पिता के लिए प्रचार करती नजर आती हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। रविवार शाम 5 बजे दूसरे चरण के प्रचार का शोर थम गया।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Web Summit 2025: क्या AI का गुब्बारा फटने वाला है?
Next: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,नरेश मीणा मिसगाइड होकर राजनीति कर रहा है

Related Stories

मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.