Neha Divorce Rumours Reaction: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल हि में नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमेम उन्होंने काम, रिश्तो और सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कही थी, उनकी पोस्ट आने के बाद से ही सोशल मीडिया में उनके तलाक लेने की खबरे सोशल मीडिया पर वारयल होने लगी। विवाद बढ़ता देख नेहा ने खुद इस बात को स्पष्ट किया कि वो तलाक नहीं ले रहीं हैं।
Neha Divorce Rumours Reaction: नेहा का एक और पोस्ट वायरल
तलाक की चर्चाओ के बीच सिंगर ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि- “दोस्तों, प्लीज मेरे मासूम पति और मेरे प्यारे परिवार को इस सब में मत घसीटिए। वे सबसे पवित्र दिल वाले लोग हैं जिन्हें मैं जानती हूं, और आज मैं जो भी हूं, वह उनके सपोर्ट की वजह से हूं।”

नेहा ने लिखा कि-
‘मुझे कुछ और लोगों और सिस्टम से परेशानी है, उसी बात से मैं दुखी हूं। उम्मीद है आप समझेंगे और मेरे पति और मेरे परिवार को इससे दूर रखेंगे। और हां, मैं मानती हूं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय मुझे इतना भावुक नहीं होना चाहिए था, क्योंकि लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि “राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है।”
Also Read-Neha Kakkar Post Viral: नेहा कक्कड़ ने रिश्तों और काम से लिया ब्रेक, सोशल मीडिया पर की अनाउंसमेंट!
Neha Divorce Rumours Reaction: ‘मैं जल्द ही धमाकेदार वापसी करूंगी’
‘अब मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करूंगी, भाईसाहब। बेचारी इमोशनल नेहू इस दुनिया के लिए बहुत ज्यादा इमोशनल है। सॉरी और धन्यवाद मेरे नेहार्ट्स। चिंता मत करो, मैं जल्द ही धमाकेदार वापसी करूंगी। ढेर सारा प्यार।’
रिश्तों और काम से ब्रेक लेने की की थी अनाउंसमेंट
हाल हि में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने जिम्मेदारियों , रिश्तों और काम से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट की है।
नेहा कक्कड़ की पोस्ट वायरल
सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में लिखा कि-, “अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और अभी मैं जिन भी चीजों के बारे में सोच सकती हूं, उन सबसे ब्रेक लेने का समय है। पक्का नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी या नहीं। थैंक्यू ”
Also Read-Akshay Kumar Car Accident: अक्षय कुमार की कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर! 2 लोग गंभीर रुप से घायल…

Neha Kakkar Post Viral: पैपाराजी और फैंस से की खास रिक्वेस्ट
नेहा ने पैपाराजी और फैंस से रिक्वेस्ट करते हुए लिखा है कि- “मैं पैपराजी और फैंस से रिक्वेस्ट करती हूं कि बिल्कुल भी मेरी फोटोज क्लिक न करें। मैं उम्मीद करती हूं कि आप मेरी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करेंगे और इस दुनिया में मुझे आजादी से जीने देंगे। कोई कैमरा नहीं प्लीज, मेरी रिक्वेस्ट है, मेरी शांति के लिए आप ये कम से कम मुझे दे सकते हैं।” नेहा ने इस ब्रेक लेने का कोई कारण अब तक नहीं बताया।

नेहा के करियर और पर्सनल लाइफ की बात करें तो
सिंगर ने कम उम्र में ही जागरण में गाना शुरु कर दिया। 2005 में नेहा ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में पार्टीसिपेट किया और फिल्म ‘मीराबाई नॉट आउट’ में कोरस सिंगर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद 2012 में कॉकटेल फिल्म के डांस ट्रैक “सेकंड हैंड जवानी” की रिलीज से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली।
सिंगर की पर्सनल लाइफ के बारें में बात करें तो नेहा ने अक्टूबर 2020 में पंजाबी म्यूजिकल आर्टिस्ट रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की।
Also Read-छत्तीसगढ़ बनेगा पर्यटन हब.. सरकार कर रही नई पर्यटन नीति तैयार
