Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Neeraj Territorial Army Rank: नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिला बड़ा पद…
  • IPL 2025
  • खेल की दुनिया

Neeraj Territorial Army Rank: नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिला बड़ा पद…

Hema Gupta May 15, 2025

Neeraj Territorial Army Rank: जेवलिन थ्रो में भारत का नाम विश्व पटल पर चमकाने वाले नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने 14 मई को इस नियुक्ति की घोषणा की और बताया कि यह नियुक्ति 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

Read More: Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर सस्पेंस बरकरार…

नीरज पहले से ही सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। वे 2016 में नायब सूबेदार के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और 2018 में सूबेदार बने थे।

धोनी, कपिल देव और बिंद्रा जैसे दिग्गज भी बन चुके हैं हिस्सा

नीरज चोपड़ा से पहले कई अन्य प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी भी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें एम.एस. धोनी, कपिल देव और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा, नाना पाटेकर, अनुराग ठाकुर जैसे नाम शामिल हैं। इन सभी को भी मानद उपाधियाँ प्रदान की गई थीं।

16 मई को दोहा डायमंड लीग में नीरज की अगली चुनौती..

नीरज चोपड़ा 16 मई को दोहा डायमंड लीग 2025 में भाग लेंगे। उन्होंने पिछले सीज़न में यहां 88.36 मीटर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया था, जबकि 2023 में 88.67 मीटर की दूरी के साथ चैंपियन बने थे।

इस प्रतियोगिता में उनके साथ भारत के किशोर जेना (जेवलिन थ्रोअर), गुलवीर सिंह (मिडिल डिस्टेंस रनर) और पारुल चौधरी (लॉन्ग डिस्टेंस रनर) भी हिस्सा लेंगे।

नीरज की प्रमुख उपलब्धियां..

1. ओलंपिक गेम्स: टोक्यो 2020 में गोल्ड, पेरिस 2024 में सिल्वर

2. वर्ल्ड चैंपियनशिप: टोक्यो 2020 में गोल्ड, यूजीन 2022 में सिल्वर

3. डायमंड लीग: 2022 में गोल्ड, 2023 और 2024 में सिल्वर

4. एशियन गेम्स: हांगझोऊ 2022 और जकार्ता 2018 में गोल्ड

5. कॉमनवेल्थ गेम्स: गोल्ड कोस्ट 2018 में गोल्ड

6. लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीत चुके हैं नीरज

क्या है टेरिटोरियल आर्मी?

टेरिटोरियल आर्मी (TA) भारत का एक अर्द्धसैनिक बल है जिसे सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस भी कहा जाता है। इसका कार्य मुख्य रूप से गैर-लड़ाकू संचालन में सहायता करना होता है, लेकिन यह युद्ध स्थितियों में भी सक्रिय भूमिका निभा चुकी है।

वर्तमान में इसमें 50 हजार सदस्य हैं जो 65 विभागीय और गैर-विभागीय यूनिट्स में सेवा दे रहे हैं।

टेरिटोरियल आर्मी का इतिहास..

1. स्थापना: 18 अगस्त 1948 को 11 यूनिट्स के साथ शुरुआत हुई थी

2. मुख्यालय उद्घाटन: 9 अक्टूबर 1949 को पहले गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी ने किया

3. इसलिए हर साल 9 अक्टूबर को टेरिटोरियल आर्मी डे मनाया जाता है

भर्ती प्रक्रिया और योग्यता..

1. योग्यता: स्नातक डिग्री, 18 से 42 वर्ष आयु सीमा, शारीरिक व मानसिक रूप से फिट

2. प्रवेश: लिखित परीक्षा (पूर्व सैनिकों को छूट)

3. सेवा अवधि: न्यूनतम 7 साल, अधिकतम 20 साल तक पेंशन योग्य सेवा

पद: जूनियर कमीशंड ऑफिसर, नॉन-कमीशंड ऑफिसर, अन्य कार्मिक पद

ट्रेनिंग कैसी होती है?

1. प्री-कमीशंड ट्रेनिंग: 6 महीने

2. सालाना ट्रेनिंग: हर साल 2 महीने का अनिवार्य ट्रेनिंग कैंप

3. पोस्ट-कमीशन ट्रेनिंग: नियुक्ति के पहले दो साल में 3 महीने

4. इस दौरान वेतन और भत्ते भी दिए जाते हैं

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM NITISH KUMAR: मुख्यमंत्री ने किया गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Next: CM Dhami Post: उत्तराखंड सरकार ने की यात्रियों के स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं, CM धामी ने लिखा – केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को सर्वोपरि

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Ravi Shatri Stand In Mumbai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ravi Shastri Stand In Mumbai: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को दिया जाएगा खास सम्मान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.