Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • “Neeraj Chopra Classic”tournament : भारत के गोल्‍डन बॉय का दुनिया के टॉप थ्रोअर से घरेलू मैदान पर होगा मुकाबला..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

“Neeraj Chopra Classic”tournament : भारत के गोल्‍डन बॉय का दुनिया के टॉप थ्रोअर से घरेलू मैदान पर होगा मुकाबला..

Hema Gupta April 4, 2025

“Neeraj Chopra Classic”tournament: भारत के गोल्‍डन बॉय जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 24 मई को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में दुनिया के सबसे बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर से मुकाबला कर सकते हैं। यह मुकाबला नीरज के घरेलू मैदान पर पहली बार होगा। जो वर्ल्ड एथलेटिक्स (WA) कैटेगरी A इवेंट के तहत आयोजित किया जाएगा। और एक दिन के इस टूर्नामेंट का नाम “नीरज चोपड़ा क्लासिक” दिया गया हैं।

Read More: El Clasico Teams Announced: बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच 6 अप्रैल को होगा मुकाबला, दोनों टीमों का हुआ ऐलान..

आपको बता दें कि, यह नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स और भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन (एएफआई) के बीच कई महीनों की चर्चा के बाद तय हुआ। यह टूर्नामेंट रैंकिंग प्वाइंट्स के मामले में कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड-लेवल प्रतियोगिता के बराबर है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

“Neeraj Chopra Classic”tournament: पिछली बार का घरेलू मुकाबला..

नीरज चोपड़ा 374 दिन बाद भारत में अपनी वापसी की है, और उनका आखिरी घरेलू मुकाबला मई 2024 में भुवनेश्वर में फेडरेशन कप था। इस बार वे पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलेंगे।

एएफआई के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने क्या कहा..

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सागू ने कहा कि- “मैं कंफर्म कर सकता हूं कि कैटेगरी ए वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स इवेंट नीरज चोपड़ा क्लासिक 24 मई को पंचकूला में होगा, जिसमें नीरज चोपड़ा और दुनिया के अन्य टॉप जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक खिलाड़ी) हिस्‍सा लेंगे”।

“Neeraj Chopra Classic”tournament: पिछली प्रतियोगिताओं में नीरज का प्रदर्शन..

पिछली बार नीरज चोपड़ा ने सितंबर में ब्रुसेल्स में डायमंड लीग में भाग लिया था, जहां उन्होंने 87.86 मीटर की दूरी तक भाला फेंका और दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा, नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।

जान जेलेजनी की देखरेख में कर रहे ट्रेनिंग..

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पिछले एक साल से चोट से जूझ रहे थे, लेकिन अब वह तीन बार के ओलिंपिक, वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा विश्व रिकॉर्ड होल्डर जान जेलेजनी की देखरेख में ट्रेनिंग कर रहे हैं। पंचकूला में होने वाले इस इवेंट में आने से पहले, वह 16 मई को दोहा डायमंड लीग में भी हिस्सा ले सकते हैं।

सागू ने नीरज को लेकर दिया बयान..

एएफआई के अध्यक्ष सागू ने नीरज के बारे में बात करते हुए कहा-

“नीरज ने अपने जूनियर करियर में ज्‍यादा समय पंचकूला में ट्रेनिंग की और हमेशा अपने घरेलू मैदान पर वर्ल्‍ड एथलेटिक्स इवेंट में हिस्‍सा लेना चाहते थे। पंचकूला में दुनिया के बेस्‍ट जैवलिन थ्रोअर के खिलाफ मुकाबला करना भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ा मौका होगा और ओलिंपिक चैंपियन के नाम पर एक WA इवेंट का नाम रखना उभरते हुए युवा प्‍लेयर्स को मोटिवेट करेगा”

17 जनवरी 2025 में हिमानी से की थी शादी..

नीरज ने अपनी शादी को पूरी तरह से पारिवारिक और निजी रखा, जिसमें किसी तरह की चकाचौंध और मीडिया की चहल-पहल से बचने की कोशिश की। नीरज और हिमानी ने अपनी शादी हिमाचल प्रदेश के एक रिसॉर्ट में की थी। जिसमें केवल करीबी परिवार और मित्रों को ही आमंत्रित किया गया था।

 

Read More: ICC CEO Istifa: ज्यॉफ एलार्डिस ने ICC के CEO पद से दिया इस्तीफा, बोले- ‘यह पद मेरे लिए गर्व की बात

Neeraj Himani Secret wedding: नीरज की पत्नी कौन हैं?

नीरज की पत्नी, हिमानी मोर, जो हरियाणा की रहने वाली हैं, पहले एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं, हालांकि उनका टेनिस करियर ज्यादा लंबा नहीं चला। वर्तमान में, हिमानी अमेरिका के फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। वह इसके साथ ही नौकरी भी कर रही हैं।

 

हिमानी की मां ने बताया कि, हिमानी यूएस में पढ़ाई के साथ-साथ काम भी कर रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के चलते, उन्हें 20 जनवरी तक अमेरिका पहुंचने की जरूरत थी, इसलिए दोनों ने शादी के तुरंत बाद अमेरिका जाने का निर्णय लिया।

Neeraj Himani Secret wedding: दहेज के खिलाफ संदेश

नीरज और हिमानी की शादी पूरी तरह से बिना दहेज के हुई थी। नीरज ने केवल एक रुपया शगुन के रूप में लिया, और दोनों परिवारों ने तय किया था कि शादी सादगी से होगी। नीरज के चाचा, सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया, “हमने शादी को शोर-शराबे से दूर रखा और केवल करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही आमंत्रित किया। यह सब नीरज की इच्छा थी कि शादी सादगी से हो और मीडिया से दूरी बनाए रखें।”

Neeraj Himani Secret wedding: शादी के दौरान की कुछ अनोखी बाते

नीरज और हिमानी की शादी में कुछ अनोखी चीजें भी देखने को मिलीं। शादी में एक ऐसा पंडित बुलवाया गया, जो नीरज को नहीं जानता था और उसके पास फोन भी कीपैड वाला था, ताकि किसी भी प्रकार की बाहर से जानकारी लीक न हो। इसके अलावा, फोटोग्राफर को साउथ से बुलाया गया, ताकि उनका हरियाणा से कोई संबंध न हो और किसी प्रकार का मीडिया लीक न हो सके। फोटोग्राफरों से शर्त रखी गई कि वे मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। शादी के सभी मेहमानों के मोबाइल भी जमा करवा लिए गए थे और रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों पर टेप लगा दिया गया, ताकि शादी की कोई रिकॉर्डिंग न हो।

 

Neeraj Himani Secret wedding:  जूते छिपाने की रस्म

शादी के दौरान नीरज चोपड़ा और हिमानी के परिवारों ने कुछ पारंपरिक रस्में निभाईं। नीरज के फेरों के दौरान, हिमानी की बहनों ने “जूते छिपाने” की रस्म पूरी की और शगुन के तौर पर एक रुपया लेकर नीरज को जूते दिए।

Neeraj Himani Secret wedding: शादी के पीछे का पारिवारिक संबंध

नीरज और हिमानी की शादी एक पारिवारिक निर्णय थी, न कि एक प्रेम विवाह। दोनों परिवारों के बीच सात-आठ सालों से एक मजबूत संबंध था। हिमानी की मां के अनुसार, नीरज और हिमानी दोनों की सहमति से यह शादी तय हुई थी।

इस शादी ने नीरज और हिमानी की सादगी और निजी जीवन के प्रति समर्पण को साफ दर्शाया। यह दिखाता है कि एक बड़ा स्टार होने के बावजूद, वे अपने परिवार और अपनी ज़िंदगी को साधारण और निजी रखना पसंद करते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Anant Ambani Padyatra : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अनंत अंबानी के साथ की पदयात्रा
Next: Gangaur Festival Nimar 2025: निमाड़ में आस्था और भक्ति के साथ गणगौर पर्व का समापन, नम आंखों से माता रूपी जवारों को दी विदाई

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.