Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Paris Diamond League 2025: 88.16 मीटर के थ्रो से नीरज ने जीता साल का पहला खिताब, 3 थ्रो रहे फाउल..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Paris Diamond League 2025: 88.16 मीटर के थ्रो से नीरज ने जीता साल का पहला खिताब, 3 थ्रो रहे फाउल..

Hema Gupta June 21, 2025

Paris Diamond League 2025: पेरिस डायमंड लीग 2025 का खिताब 2 बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने जीत लिया। उन्होंने पहले राउंड में ही 88.16 मीटर का भाला फेंककर सबसे आगे निकल गए और अंत तक कोई उन्हें पीछे नहीं छोड़ सका।

Read More: IND vs ENG WTC 2025: गिल ने कप्तानी डेब्यू में ठोका शतक, पंत ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन…

जूलियन वेबर दूसरे, मौरिसियो डा सिल्वा तीसरे स्थान पर..

1. जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.88 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

2. ब्राजील के मौरिसियो लुइज डा सिल्वा ने 86.62 मीटर थ्रो करके तीसरा स्थान पाया।

नीरज ने अपने 6 प्रयासों में से 3 में फाउल…

1. पहला थ्रो: 88.16 मीटर (जीत का थ्रो)

2. दूसरा थ्रो: 85.10 मीटर

3. तीसरा, चौथा, और पांचवां थ्रो: फाउल

4. छठा थ्रो: 82.89 मीटर

फाउल के बावजूद, उनका पहला प्रयास उन्हें खिताब दिलाने के लिए काफी रहा

Proud Moment for India 🇮🇳

Javelin thrower #NeerajChopra clinches the Paris Diamond League 2025 javelin title with a first-round throw of 88.16m! Heartiest congratulations and my best wishes to @Neeraj_chopra1! We are proud of you. 👍🏼👍🏼 pic.twitter.com/xhDUyY05kU

— Supriya Sule (@supriya_sule) June 21, 2025

दूसरे और तीसरे राउंड का रोमांच…

1. दूसरे राउंड में, वेबर ने 86.20 मीटर और नीरज ने 85.10 मीटर का थ्रो किया।

2. तीसरे राउंड में, डा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो से तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की।

3. वेबर ने चौथे और पांचवें राउंड में क्रमशः 83.13 मीटर और 84.50 मीटर थ्रो किए, लेकिन 88 मीटर पार नहीं कर सके।

NEERAJ CHOPRA CONQUERS PARIS! 🇮🇳💫🫶

A massive 88.16m throw on his very first attempt seals victory at the Paris Diamond League 2025! 💪💙#ParisDiamondLeague #NeerajChopra #SKIndianSports pic.twitter.com/Pdggs3r3qW

— Sportskeeda (@Sportskeeda) June 20, 2025

डायमंड लीग में मेडल नहीं, मिलते हैं पॉइंट्स…

डायमंड लीग में प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट्स मिलते हैं, न कि मेडल, नीरज को इस जीत के साथ 8 पॉइंट्स मिले। उनके कुल पॉइंट्स अब 15 हो गए हैं, और वे जूलियन वेबर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। ये पॉइंट्स डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में काम आते हैं।

नीरज चोपड़ा क्लासिक में अगला मुकाबला…

नीरज अब अपना अगला मुकाबला 5 जुलाई को “नीरज चोपड़ा क्लासिक थ्रो” में खेलेंगे। यह प्रतियोगिता मूल रूप से 24 मई को होनी थी, लेकिन भारत-पाक सीमा तनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

ओलंपिक में पिछली बार 89.45 मीटर का थ्रो…

पिछले साल नीरज ने पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया था क्योंकि वे ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त थे। उन्होंने 89.45 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता था।

NEERAJ CHOPRA DIAMOND LEAGUE WINS!

Diamond League Final Zurich 2022 💎
DL Lausanne Meet 2022 🏆
DL Doha Meet 2023 🏆
DL Lausanne Meet 2023 🏆
DL Paris Meet 2025 🏆

ONLY DIAMOND LEAGUE CHAMPION FROM 🇮🇳 pic.twitter.com/JZAWkHk2eN

— The Khel India (@TheKhelIndia) June 20, 2025

क्या है डायमंड लीग?

1. डायमंड लीग ट्रैक और फील्ड एथलेटिक्स की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। इसमें मेंस और विमेंस के कुल 16 इवेंट्स होते हैं। यह हर साल मई से सितंबर के बीच आयोजित होती है।

हर इवेंट में टॉप-8 खिलाड़ियों को पॉइंट्स मिलते हैं:

1. 1st स्थान = 8 पॉइंट

2. 8th स्थान = 1 पॉइंट

13 प्रतियोगिताओं के बाद टॉप पॉइंट्स वालों को डायमंड लीग फाइनल में जगह मिलती है, जहां विजेता को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार मिलता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: हलहारिणी अमावस्या: पूजा-रतिवाली से लेकर पेड़-पौधे की परंपरा तक सब कुछ जानिए!
Next: International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर बोले CM मोहन यादव- ‘योग भारत की संस्कृति का गौरव है’

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.