Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Neeraj Arshad Nadeem Statement: “हम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे” – अरशद नदीम पर नीरज चोपड़ा का बड़ा बयान..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Neeraj Arshad Nadeem Statement: “हम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे” – अरशद नदीम पर नीरज चोपड़ा का बड़ा बयान..

Hema Gupta May 15, 2025

Neeraj Arshad Nadeem Statement: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम के साथ अपने संबंधों को लेकर पहली बार सार्वजनिक बयान दिया है। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर नीरज और उनके परिवार को काफी ट्रोल किया गया, जिसके बाद उन्होंने अब अपने और नदीम के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया वो उनके दोस्त नहीं हैं।

Read More: Neeraj Territorial Army Rank: नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिला बड़ा पद…

आपको बता दें कि, 16 मई को नीरज चोपड़ा अपने डायमंड लीग अभियान का आगाज करेंगे। रात 10:15 बजे उनका इवेंट होगा।

“हम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे” – नीरज का साफ बयान

नीरज चोपड़ा ने स्पष्ट किया कि उनकी और अरशद नदीम की कभी कोई गहरी दोस्ती नहीं थी। मीडिया में जिस तरह से दोनों के संबंधों को दर्शाया गया, वह वास्तविकता से काफी अलग है। नीरज ने कहा, “हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन करीबी दोस्ती जैसी कोई बात नहीं है।”

नीरज चोपड़ा ने आगे कहा कि…

“सबसे पहले मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरा (नदीम के साथ) बहुत मजबूत रिश्ता नहीं है। हम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे, लेकिन इस वजह (भारत-पाक सीमा पर तनाव) से अब हमारे बीच बातचीत पहले जैसी नहीं होगी, लेकिन अगर कोई मुझसे सम्मान से बात करता है तो मैं भी सम्मान से ही बात करता हूं।”

‘बतौर खिलाड़ी हमें बातचीत करनी होगी..’ – नीरज

नीरज ने बताया कि- “बतौर खिलाड़ी हमें बातचीत करनी होगी। दुनिया भर में खेल कम्‍यूनिटी में मेरे कुछ अच्छे दोस्त हैं जो सिर्फ जैवलिन में ही नहीं हैं, बल्कि अन्य खेलों में भी हैं। अगर कोई मुझसे सम्मानपूर्वक बात करता है तो मैं भी उससे पूरे सम्मान के साथ बात करूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि- “जैवलिन बहुत छोटा समुदाय है और हर कोई अपने देश के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है और हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता है”

16 मई को दोहा डायमंड लीग में नीरज की अगली चुनौती..

नीरज चोपड़ा 16 मई को दोहा डायमंड लीग 2025 में भाग लेंगे। उन्होंने पिछले सीज़न में यहां 88.36 मीटर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया था, जबकि 2023 में 88.67 मीटर की दूरी के साथ चैंपियन बने थे।

इस प्रतियोगिता में उनके साथ भारत के किशोर जेना (जेवलिन थ्रोअर), गुलवीर सिंह (मिडिल डिस्टेंस रनर) और पारुल चौधरी (लॉन्ग डिस्टेंस रनर) भी हिस्सा लेंगे।

नीरज की प्रमुख उपलब्धियां..

1. ओलंपिक गेम्स: टोक्यो 2020 में गोल्ड, पेरिस 2024 में सिल्वर

2. वर्ल्ड चैंपियनशिप: टोक्यो 2020 में गोल्ड, यूजीन 2022 में सिल्वर

3. डायमंड लीग: 2022 में गोल्ड, 2023 और 2024 में सिल्वर

4. एशियन गेम्स: हांगझोऊ 2022 और जकार्ता 2018 में गोल्ड

5. कॉमनवेल्थ गेम्स: गोल्ड कोस्ट 2018 में गोल्ड

6. लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीत चुके हैं नीरज

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Gujarat villages encroachment: गुजरात के गांवों में अतिक्रमण की समस्या: नियमितीकरण की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र
Next: “aaj ka rashifal in hindi : 16 May 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

सऊदी से बहरीन तक..ईरान ने दागी 400 मिसाइलें, अमेरिकी बेस पर हमला

himani Shrotiya February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.