नींद न आने के कारण: आजकल बहुत से लोगों को को रात में नींद नहीं होती है, ऐसे में उनकी नींद पूरी नहीं होती। अगर आपकी भी नींद रात में बार- बार टूटती है। तो सावधान हो जाए, तो इसको हल्के में न लें। क्योकि रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरुरी है। अगर ऐसा नहीं हो पा रहा तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आइए कुछ उपाय बताते है जिसको करने से बीच में नींद नहीं टूटेगी।
नींद न आने के कारण: किन लोगों को ज्यादा खतरा?
1. स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों के लिए रात में नींद टूटना खतरनाक।
2. मानसिक तनाव में रहने वाले लोगों को लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
3. रात में मोबाइल या टीवी देखने वालों के लिए भी हो सकता है खतरनाक।
Also Read-Home Remedies for Migraine Pain: माइग्रेन के दर्द से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय!

नींद न आने के कारण
1. रात में सोने से पहले चाय या कॉफी न पीएं।
2. सोने से पहले मोबाइल और टीवी देखना।
3. रोज अलग- अलग समय में सोने-जागने की आदत।
4. शराब-सिगरेट की लत की वजह से।
5. मानसिक तनाव लेना।
Also Read-Benefits OF Coffee: इस प्रकार से कॉफी बनाकर पीने से मिलेंगे अनेको फायदे!
अपनाएं ये उपाय..
धूप लेने के फायदे
सुबह- सुबह जब हल्की धूप निकलती है। उसे लें। सुबह – सुबह टहलना भी फायदेमंद होता है। इससे सेरोटोनिन नामक हार्मोन को उत्पन्न करती है। इससे हमारा मूड सही होता है। और बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। इसके साथ नींद में बेहतर नींद की जरुरत होती है। मोबाइल और टीवी में फालतू टाइम वेस्ट न करें। टाइम से सो जाएं।
गर्म पानी से नहाएं
गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों के तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। ऐसा करने से कई फायदे मिलते है। इससे मूड ठीक रहता है।
दिन के समय झपकी लेने से बचें
दिन के समय लंबी झपकी लेने से बचें। अगर दिन में आप लंबी नैप लेते हैं, तो इससे नींद की दिनचर्या और नींद खराब हो जाती है, फिर रात को नींद नहीं आती।
बादाम खाना फायदेमंद
रातभर बादाम भिगोकर रख दें फिर सुबह खाएं, यह यादाश्त बढ़ाने के साथ नींद को भी बढ़ाने का काम करते हैं। यह मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत होता है। यह तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को भी नियंत्रण रखता है।
Also Read-छत्तीसगढ़ बनेगा पर्यटन हब.. सरकार कर रही नई पर्यटन नीति तैयार
