केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया है. टीम ने एंबुलेंस से खतरनाक मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तस्कर मरीज के बहाने एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें. लेकिन जांच में उनकी चालाकी पकड़ी गई.
एंबुलेंस में बैठा था फर्जी मरीज
डीएनसी (डिस्ट्रिक नारकोटिक्स कमिश्नर) निखिल गांधी ने बताया कि “आरोपियों ने एक सामान्य टीबी मरीज को साथ बैठा रखा था लेकिन उसकी हालत ठीक थी. कार्रवाई के बाद एंबुलेंस और मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया है.”
ऐसे हुआ खुलासा
नीमच में नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से हो रही ड्रग्स तस्करी का खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान 1.609 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया ताकि किसी को शक न हो सके.
मरीज के साथ नहीं था कोई परिजन
तस्करों ने अधिकारियों को गुमराह करने के लिए एक टीबी मरीज को एंबुलेंस में बैठाया था. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अहमदाबाद इलाज के लिए जा रहे हैं. लेकिन एंबुलेंस की तलाशी लेने पर सच्चाई सामने आ गई. तलाशी में पाया गया कि मरीज की हालत ऐसी नहीं थी कि उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जाया जाए और उसके साथ कोई परिजन भी मौजूद नहीं था.
गुजरात में देनी थी डिलेवरी
खबर के मुताबिक सीबीएन ने नीमच-रतलाम बायपास रोड पर पद्मावती फ्यूल्स के पास एंबुलेंस को रोका. जिसके बाद एंबुलेंस की तलाशी ली गई, जिसमें मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद किया गया. जांच में पता चला कि तस्कर इस खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स को गुजरात पहुंचाने की फिराक में थे.
3 तस्कर अरेस्ट
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच के डिस्ट्रिक नारकोटिक्स कमिश्नर (डीएनसी) निखिल गांधी ने बताया कि “पूरी कार्रवाई के बाद एंबुलेंस और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में पेश किया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.”
Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग
Watch Now :- #bhopalnews:भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !
