Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Neck Hump Yoga Exercises: Neck Hump क्या है? इससे छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन…
  • Lifestyle

Neck Hump Yoga Exercises: Neck Hump क्या है? इससे छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन…

Hema Gupta November 17, 2025

Neck Hump Yoga Exercises: आजकल लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप पर झुके रहने की आदत से शरीर का पॉश्चर तेजी से खराब हो रहा है। इसका सबसे बड़ा असर गर्दन पर दिखाई देता है, जहां Neck Hump या गर्दन का कूबड़ बनने लगता है। इसे चिकित्सा भाषा में डोवगेर्स हंप कहा जाता है। यह सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगता, बल्कि दर्द, अकड़न, नसों पर दबाव और आगे चलकर रीढ़ की हड्डी पर असर भी डाल सकता है।

Read More: Singhara Benefits: सर्दियों में आने वाला यह फल सेहत के लिए रामबाण! जानिए फायदे…

अगर आपकी गर्दन के पीछे भी उभार बनने लगा है, तो योगासन इसमें बड़ी राहत दे सकते हैं।

क्या होता है Neck Hump?

गर्दन के पिछले हिस्से पर चर्बी या हड्डी के पास उभार बढ़ने को Neck Hump कहा जाता है। यह सिर के लगातार आगे झुकने से बनता है, जिससे रीढ़ की ऊपरी हड्डियां सीधी न रहकर गोल होने लगती हैं। समय के साथ यह उभार बढ़ता जाता है।

गर्दन पर कूबड़ बनने के कारण…

खराब मुद्रा (Poor Posture)

सबसे बड़ा कारण है बार-बार सिर को झुकाकर मोबाइल देखना, लैपटॉप पर आगे झुककर काम करना और लंबे समय तक गलत पोज में बैठना।

मांसपेशियों का असंतुलन…

कमजोर पीठ और गर्दन की मांसपेशियां तथा टाइट चेस्ट मसल्स Neck Hump को बढ़ाते हैं।

बैठे रहने की जीवनशैली…

शारीरिक गतिविधि की कमी, दिनभर एक ही जगह बैठना, एक्सरसाइज न करना।

बर्थ कंडीशंस या मेडिकल कारण…

स्क्यूरमैन रोग, हार्मोनल असंतुलन, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियाँ भी कारण हो सकती हैं।

क्या Neck Hump से छुटकारा मिल सकता है?

हां—शुरुआती स्थिति में यह पूरी तरह ठीक हो सकता है। नियमित योगासन, स्ट्रेचिंग और पॉश्चर सुधारने से यह उभार धीरे-धीरे कम होने लगता है।

Neck Hump ठीक करने वाले 5 प्रभावी योगासन…

1. अर्ध मत्स्येंद्रासन

यह ट्विस्ट पोज रीढ़ की हड्डी को टोन करता है, ऊपर की पीठ का तनाव कम करता है और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है।

कैसे करें:-

जमीन पर बैठकर एक पैर मोड़ें। दूसरा पैर क्रॉस करके उसके बाहर की तरफ रखें। धड़ को क्रॉस वाले पैर की ओर मोड़ें। 20–30 सेकंड रुकें, फिर दूसरी तरफ करें।

2. सेतु बंधासन

यह आसन गर्दन, कंधे और रीढ़ की मांसपेशियों को मजबूती देता है। झुकाव कम करता है और पॉश्चर सुधारता है।

कैसे करें:-

पीठ के बल लेटें, घुटने मोड़ें। पैरों को जमीन पर टिकाकर कूल्हों को ऊपर उठाएं। हाथों को जमीन पर दबाकर 15–20 सेकंड रुकें।

3. भुजंगासन

यह आसन गर्दन की झुकी हुई मुद्रा को ठीक करता है और ऊपरी रीढ़ को नैचुरल शेप में लाता है।

कैसे करें:-

पेट के बल लेटकर हथेलियां कंधों के नीचे रखें। धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं। सिर को ऊपर रखते हुए गहरी सांस लें और छोड़ें।

4. बालासन

Neck Hump की शुरुआत में यह आसन सबसे ज्यादा राहत देता है। तनाव और अकड़न तुरंत कम होती है।

कैसे करें:-

जमीन पर घुटनों के बल बैठकर एड़ियों पर बैठें। माथा चटाई पर रखें और हाथ आगे की ओर फैलाएं। 30–40 सेकंड तक इस अवस्था में रहें।

5. मार्जारी-बितिलासन

इसे कैट-काउ पोज भी कहते हैं। यह रीढ़ की हर कड़ी को सक्रिय करता है और कूबड़ को प्राकृतिक रूप से कम करता है।

कैसे करें:-

घुटनों के बल खड़े होकर हाथों को कंधे के नीचे रखें। सांस लेते समय पीठ को नीचे झुकाएं और ऊपर देखें (काउ पोज)। सांस छोड़ते समय पीठ को गोल करें और ठोड़ी छाती की ओर लाएं (कैट पोज)। 10–12 बार दोहराएं।

Neck Hump में योग के फायदे…

1. खराब पॉश्चर को ठीक करता है।

2. गर्दन और ऊपरी पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है।

3. रीढ़ की नैचुरल शेप वापस लाता है।

4. दर्द, stiffness और सूजन में आराम देता है।

5. शरीर में खून का संचार बढ़ाकर healing तेज करता है।

कब लें डॉक्टर की सलाह?

अगर Neck Hump—

1. बहुत तेजी से बढ़ रहा हो

2. दर्द लगातार बना रहे

3. हाथ-कंधे में सुन्नपन आए या चोट के बाद दिक्कत शुरू हुई हो

4. डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से जांच जरूर कराएं।

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: jabalpur: बंदर भगाने गया युवक, हाईटेंशन लाइन से झुलसकर मौत
Next: Gariaband: बैगा-गुनिया के चक्कर में गई तीन मासूमों की जान, बुखार आने पर कराते रहे झाड़-फूंक

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.