Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • शशि थरूर के गढ़ में NDA की बड़ी सेंध: 45 साल बाद तिरुवनंतपुरम में लेफ्ट कमजोर
  • Top Story
  • देश-विदेश

शशि थरूर के गढ़ में NDA की बड़ी सेंध: 45 साल बाद तिरुवनंतपुरम में लेफ्ट कमजोर

Shital Sharma December 13, 2025

NDA Big Win Thiruvananthapuram: केरल की राजनीति में शनिवार को ऐसा नतीजा आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया । कांग्रेस सांसद शशि थरूर के संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में इस बार स्थानीय निकाय चुनावों में NDA ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 45 साल से वामपंथी कब्जे वाले नगर निगम में NDA ने लगभग आधी सीटें जीतकर सियासी समीकरण बदल दिए हैं।

NDA Big Win in Thiruvananthapuram Shashi Tharoor Seat

101 वार्डों में NDA को 50 सीटें

तिरुवनंतपुरम नगर निगम के कुल 101 वार्डों में से NDA ने 50 वार्ड जीते, LDF को 29 सीटें मिलीं UDF (कांग्रेस गठबंधन) 19 वार्डों तक सिमट गया. हालांकि बहुमत के लिए 51 सीटें चाहिए, लेकिन NDA का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक माना जा रहा है।

Read More:-बांग्लादेश में हसीना विरोधी नेता पर जानलेवा हमला: उस्मान हादी के सिर में गोली, हालत नाज़ुक

2020 से तो तस्वीर बदल गई

अगर पिछले चुनाव से तुलना करें, तो बदलाव साफ दिखता है। 2020 के स्थानीय निकाय चुनावों मेंLDF ने 52 वार्ड जीते थे, NDA को 33 सीटें मिली थीं UDF सिर्फ 10 वार्ड जीत पाया था इस बार LDF और UDF दोनों को नुकसान हुआ है, जबकि NDA ने बड़ी छलांग लगाई है।

भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल

नतीजे आते ही तिरुवनंतपुरम के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं और जमकर जश्न मनाया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह जीत सिर्फ सीटों की नहीं, बल्कि केरल में बदले मूड की झलक है।

  जनादेश का सम्मान होना चाहिएः शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता के फैसले को स्वीकार किया जाना चाहिए, चाहे वह पूरे राज्य में UDF के पक्ष में हो या उनके निर्वाचन क्षेत्र में BJP के लिए। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब पार्टी के भीतर भी तिरुवनंतपुरम के नतीजों पर चर्चा तेज है।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: वायुसेना का रिटायर्ड अफसर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार: पाक एजेंटों को भेज रहा था जानकारी
Next: Aaj ka rashifal in hindi 14 December 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.