Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • NDA में सीट शेयरिंग के बाद भी खींचतान जारी, कहलगांव और काराकाट सीटें गईं JDU के खाते में, अजय मंडल ने दी इस्तीफे की धमकी
  • Top Story
  • देश-विदेश

NDA में सीट शेयरिंग के बाद भी खींचतान जारी, कहलगांव और काराकाट सीटें गईं JDU के खाते में, अजय मंडल ने दी इस्तीफे की धमकी

himani Shrotiya October 14, 2025

Bihar NDA Seat Sharing Controversy: बिहार की राजनीति में सीट शेयरिंग को लेकर एक बार फिर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के भीतर हलचल मची हुई है। भले ही सीटों का बंटवारा तय हो गया हो, लेकिन सहयोगी दलों के बीच खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही। कहलगांव और काराकाट सीटों को लेकर जदयू और बीजेपी के बीच मतभेद उभरकर सामने आए हैं। 

कहलगांव सीट पर विरोध और इस्तीफा

सीट बंटवारे के ऐलान के बाद कहलगांव सीट पर सबसे बड़ा विवाद देखने को मिला। भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने इस सीट को लेकर नाराजगी जताई और अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज दिया। उनके इस कदम से जदयू और बीजेपी दोनों में हलचल मच गई।

सांसद अजय मंडल
सांसद अजय मंडल

अजय मंडल का कहना है कि 

विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के समय उनकी कोई सलाह नहीं ली गई। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा — मुझसे बिना चर्चा किए उम्मीदवार तय किए जा रहे हैं। इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं।

अजय मंडल के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने कहलगांव सीट जदयू के लिए छोड़ दी। इसके साथ ही काराकाट सीट भी बीजेपी ने जदयू के खाते में दे दी है। यानी अब कहलगांव और काराकाट दोनों सीटें जदयू के हिस्से में हैं।

आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी, सांसद पद से त्यागपत्र देने हेतु अनुमति प्रदान कीजिए।

स्थानीय सांसद होने के बावजूद टिकट देने में मेरी किसी भी प्रकार की सलाह नहीं ली गई है। इसलिए मेरा सांसद पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।@ZeeNews @ZeeNewsBihar @aajtak pic.twitter.com/STEjQOYsfr

— Ajay Kumar Mandal (अजय कुमार मंडल) (@AjayMandalMPbgp) October 14, 2025

Bihar NDA Seat Sharing Controversy: नीतीश कुमार नाराज

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीट बंटवारे को लेकर खासे नाराज हैं। बताया जा रहा है कि एनडीए के भीतर 9 सीटों को लेकर जदयू संतुष्ट नहीं है। जदयू ने बीजेपी से इन सीटों पर पुनर्विचार की मांग की है।

नीतीश कुमार का मानना है कि कुछ सीटें ऐसी हैं जहां जदयू की स्थिति मजबूत है, लेकिन उन्हें बीजेपी या अन्य सहयोगी दलों को दे दिया गया। इसी वजह से उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से इस मसले पर बात की है।

CM हाउस में 2 घंटे चली अहम बैठक

विवाद बढ़ता देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में 2 घंटे लंबी बैठक बुलाई। बैठक में जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सीट बंटवारे को लेकर नेताओं ने अपनी राय रखी। मुख्यमंत्री ने सभी से फीडबैक लिया और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर जल्द समाधान निकालने की बात कही।

बैठक के बाद भी विवाद थमने के बजाय और गहराता दिख रहा है। जदयू के कई स्थानीय नेताओं ने खुलकर असंतोष जाहिर किया है।

NDA के नेताओं की सोशल मीडिया पोस्ट

सीट शेयरिंग के विवाद के बीच एनडीए के बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक जैसी पोस्ट शेयर की है।
इस पोस्ट में लिखा है —

एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है।

यह पोस्ट स्पष्ट संकेत देती है कि भले ही अंदरूनी असंतोष मौजूद हो, लेकिन गठबंधन के शीर्ष नेता स्थिति को नियंत्रण में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

JDU–LJP (R) में टकराव

सीट शेयरिंग की इस कवायद में सिर्फ बीजेपी और जदयू ही नहीं, बल्कि जदयू और एलजेपी (रामविलास) गुट के बीच भी तनातनी सामने आई है।
सोनबरसा और राजगीर सीट को लेकर दोनों दलों में मतभेद की खबरें हैं।

जदयू चाहती है कि इन सीटों पर उनके उम्मीदवार उतारे जाएं, जबकि एलजेपी (रामविलास) का दावा है कि यहां उनकी स्थिति मजबूत है। यह टकराव भी गठबंधन के लिए नई चुनौती बन सकता है।

सीएम हाउस के बाहर धरना

सीट बंटवारे के बीच जदयू के अंदर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। जदयू विधायक गोपाल मंडल टिकट कटने की आशंका से नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए।

उन्होंने कहा —

मेरे टिकट को काटने की साजिश की जा रही है। सीएम हाउस में कुछ लोग बैठे हैं जो मुझे बेटिकट करना चाहते हैं।

उनके इस कदम से पार्टी नेतृत्व असहज नजर आया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने गोपाल मंडल को शांत कराने के लिए नेताओं को भेजा, लेकिन विधायक ने साफ कहा कि जब तक आश्वासन नहीं मिलता, वे धरने से नहीं हटेंगे।

Bihar NDA Seat Sharing Controversy: डिप्टी सीएम करेंगे नामांकन

इस राजनीतिक हलचल के बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। वे तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

जानकारी के अनुसार, वे 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तारापुर के नामांकन कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
बीजेपी संगठन की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: naxal leader surrenders: 1.5 करोड़ का इनामी नक्सली भूपति सरेंडर, 5 राज्यों में था वॉन्टेड
Next: बाहुबली अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन, सवा लाख गुलाब जामुन बनवाएं, कई दिग्गजों ने भी दाखिल किए पर्चे

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.