Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Bijapur : ‘लाल आतंक’ से मोहभंग, 22 लाख के इनामी 13 नक्सलियों ने किया संरेडर
  • छत्तीसगढ़

Bijapur : ‘लाल आतंक’ से मोहभंग, 22 लाख के इनामी 13 नक्सलियों ने किया संरेडर

Narendra Singh June 28, 2025

समाज की मुख्यधारा में लौटे

बीजापुर (छत्तीसगढ़) – नक्सलवाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को 22 लाख रुपए के इनामी 10 माओवादियों सहित कुल 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी नक्सली लंबे समय से पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने में शामिल थे।

‘लाल आतंक’ छोड़कर समाज की ओर लौटे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष हथियार डाल दिए और कहा कि अब वे शांति, विकास और शिक्षा के रास्ते को अपनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली संगठन में लगातार आंतरिक कलह, शोषण, और विकास कार्यों से उपजी नई सोच ने उन्हें यह बड़ा निर्णय लेने पर मजबूर किया।

2 2लाख के इनामी नक्सली, देखें लिस्ट

इन 13 नक्सलियों में शामिल हैं –

देवे मुचाकी उर्फ प्रमिला (21) – इनाम ₹8 लाख

कोसा ओयाम उर्फ राजेन्द्र (29) – इनाम ₹5 लाख

कोसी पोड़ियाम (27) – इनाम ₹2 लाख

सम्मी सेमला (23) – ₹1 लाख

छोटू परसीक (25) – ₹1 लाख

मोती ताती (24) – ₹1 लाख

सुनीता हेमला (23) – ₹1 लाख

मंजुला कुंजाम (27) – ₹1 लाख

सायबो पोड़ियाम (18) – ₹1 लाख

हुंगी उण्डम उर्फ राधा (21) – ₹1 लाख

तथा अन्य तीन नक्सली भी संगठन से जुड़े रहे।

विकास कार्यों ने बदली सोच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीजापुर और आसपास के आंतरिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार ने इन माओवादियों को प्रभावित किया है।
उनका संगठन से मोहभंग हुआ है और अब वे सरकार की पुनर्वास नीति के तहत नई जिंदगी शुरू करना चाहते हैं।

आत्मसमर्पण करने वालों को मिला आर्थिक सहयोग

सरेंडर करने वाले नक्सलियों को शासन द्वारा ₹50,000 की सहायता राशि का चेक दिया गया है। ये सभी नक्सली अब शासकीय पुनर्वास नीति के अंतर्गत सरकारी योजना और निगरानी में रहेंगे।

आंकड़े जो चौंकाते हैं

2025 में अब तक बीजापुर जिले में

270 नक्सली गिरफ्तार

241 नक्सलियों ने सरेंडर किया

126 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि नक्सली संगठन कमजोर हो रहा है और सुरक्षा एजेंसियों की रणनीति सफल हो रही है

क्यों छोड़ रहे हैं नक्सल संगठन?

“हमें रोज मारा-पीटा जाता था, महिलाओं का शोषण होता था, हमारे लिए कोई भविष्य नहीं था…”
–
सरेंडर करने वाली महिला नक्सली प्रमिला ने कहा“शासन की पुनर्वास योजना ने हमें उम्मीद दी कि हम भी सामान्य जीवन जी सकते हैं।”

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bilaspur: भारतमाला घोटाले में फंसे पटवारी ने की आत्महत्या
Next: Socks in temple worship: भगवान के मंदिर में मोजे पहनकर पूजा क्यों नहीं करना चाहिए? जानिए अध्यात्मिक कारण

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.