सिर पर था 24 लाख रुपये का इनाम
Naxalites Surrendered: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सरकार की नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर 6 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिनमें से दो महिला नक्सली भी शामिल हैं. इन नक्सलियों पर 24 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
Naxalites Surrendered: 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.जहां छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार से प्रभावित होकर 6 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है, जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल है. इन नक्सलियों पर 24 लाख रुपये का इनाम घोषित था. ये सरेंडर किया है. ये सभी नक्सली जिले में घटित कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे. आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दंपति पर 10 लाख, एक महिला और एक पुरुष नक्सली पर 5-5 लाख और दो नक्सलियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित था.
Naxalites Surrendered: इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
कमला उर्फ बण्डी दूधी, पवन उर्फ कमलू हेमला, बण्डू उर्फ बण्डी सोड़ी, माड़वी, कुंजाम रोशन उर्फ महादेव और दशरू उर्फ कोटेश सोड़ी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पित किया है.
Naxalites Surrendered: 6 नक्सलियों पर था 24 लाखा इनाम
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 35 वर्षीय महिला नक्सली कमला उर्फ बण्डी दूधी सुकमा के किस्टाराम थाना के पामलूर की रहने वाली है और सिलगेर एलओएस कमाण्डर और एसीएम थी. कमला पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. वहीं.पवन उर्फ कमलू हेमला दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रेस टीम लेपटॉप आपरेटर था. पवन पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. बता दें कि पवन बीजापुर के गंगालूर के सावनार मूकापारा का रहने वाला है.बण्डू उर्फ बण्डी सोड़ी पर भी 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. महिला नक्सली माड़वी एसीएम में किस्टाराम एलओएस डिप्टी कमाण्डर थी और इसके ऊपर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
