मुठभेड़ में 3 जवान घायल

Naxalites Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के कैम्प पर हुए हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.नक्सलियों ने गुरुवार की रात को हमला कर दिया था. पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी भी हुई थी. इस घटना में तीन जवान घायल हुए हैं. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Naxalites Attack: सुरक्षा बलों के कैंप पर नक्सली अटैक
बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित गांव झिटपल्ली में सृरक्षा बलों का कैम्प खुला है. गुरुवार की रात को नक्सलियों ने कैम्प पर अटैक कर दिया था. जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी बृहस्पतिवार रात को हुई जब सुरक्षाबल के जवान पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत झिड़पल्ली गांव के करीब एक शिविर के बाहरी घेरे में तैनात थे.
Naxalites Attack: तीन जवान हुए घायल
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने इस दौरान बैरल ग्रेनेड लांचर से गोले दागे, जिसका सुरक्षाबल के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. मुठभेड़ में तीन जवानों को मामूली चोटें आई जिसके बाद उन्हें शिविर में प्राथमिक उपचार दिया गया.
