दो जवानों पर चाकू से किया हमला,
ग्रामीणों के वेश में आए थे नक्सली, हथियार लूटकर भागे

Naxalites Attack In Sukma: छतीसगढ़ में सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर स्थित जगरगुंडा गांव में साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया है.हमले में दो जवान घायल हुए जिन्हे एयरलिफ्ट कर रायपुर पहुंचाया गया है.
Naxalites Attack In Sukma: नक्सलियों ने किया जवानों पर हमला
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें दो जवान करटम देवा और सोड़ी कन्ना घायल हो गए हैं. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली दोनों जवानों के पास रखे इंसास राइफल भी लूट ले गए.
Naxalites Attack In Sukma: ग्रामीणों के वेश में पहुंचे थे नक्सली
खबर है कि नक्सली जगरगुंडा थाने से करीब 1 किमी दूर चिंतलनार मार्ग पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में घटना को अंजाम दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्रामीण वेशभूषा में बाजार पहुंचे स्मॉल एक्शन की टीम ने सुरक्षा में तैनात जवानों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
