Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Naxalite Surrenders : सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता
  • छत्तीसगढ़

Naxalite Surrenders : सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता

Narendra Singh May 27, 2025

Naxalite Surrenders : लाखों के इनामी 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxalite Surrenders: छत्तीसगढ़ शासन के नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत के अभियान के तहत बड़ी सफलता सुकमा पुलिस को मिली है. इस बार 18 नक्सलियों ने संरेडर किया है.

18 नक्सलियों का सरेंडर

सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस बार 39 लाख के इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. 1 महिला नक्सली समेत 18 नक्सलियों ने किया सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 2 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये,  2 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये और 6 नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम था. आत्मसमर्पण नक्सलियों में दक्षिण बस्तर डिवीजन प्लाजा बटालियन नंबर 1 के 4 सक्रिय हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं. छत्तीसगढ़ शासन के नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत के अभियान के तहत ये बड़ी सफलता सुकमा पुलिस को मिली है.

पुनर्वास योजना से बदलाव

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि “नक्सल समस्या केवल सुरक्षा बलों की कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक और विकासात्मक चुनौती भी है. सरकार ने इस समस्या को एक समग्र दृष्टिकोण से हल करने का प्रयास किया है.

सरेंडर से रोजगार और विकास

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास योजनाएं तैयार की गई हैं, जिनमें उन्हें रोजगार, आर्थिक सहायता और समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं. यह पुनर्वास नीतियां न केवल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं, बल्कि समाज में भी शांति और विश्वास का माहौल बना रही हैं.”

बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार

इसके अलावा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया है. इन क्षेत्रों में विकास कार्यों ने न केवल स्थानीय जनजातीय समुदायों का विश्वास बढ़ाया है, बल्कि युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया है.

बीजापुर में बड़ी संख्या में हुए सरेंडर

कुछ दिनों पहले ही बीजापुर में PLGA कंपनी नम्बर 02 के सीवायपीसी (Deputy Commander) राकेश, PLGA बटालियन नम्बर 01 के सदस्य, माड़ डिवीजन कंपनी नम्बर 07 के पीपीसीएम, एसीएम/पीपीसीएम, कंपनी नम्बर 02 पार्टी सदस्य, सीएनएम अध्यक्ष, केएमएस अध्यक्ष, कालाहांडी-कंधमाल-बलांगिर -नुवापाड़ा डिवीजन (KKBN डिवीजन) पार्टी सदस्य, एलओएस कमांडर, सीएनएम सदस्य  87.50 लाख रूपये के 20 ईनामी माओवादी सहित कुल 24 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था.

Read More :- दिल्ली कोर्ट ने ब्रिज भूषण को POCSO मामले में दी क्लीन चिट

Watch Now:- जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BHOPAL : पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों में जुटेगी मोहन सरकार
Next: Benefits of Balam Kheera: पथरी समेत कई बीमारियों में फायदेमंद, जानिए इसके फायदे…

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.