तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
Naxalite in Balaghat: बालाघाट पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है.यहां पुलिस ने 14 लाख की इनामी महिला नक्सली एसीएम साजंती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पर मध्यप्रदेश में नक्सली गतिविधियों के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास जैसे 6 गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। इसे तीन राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने महिला नक्सली के पास से पिस्टल, मैगजीन, कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है।
Read More- manipur violence today: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गोलीबारी में 2 की मौत, 9 घायल
चिचरंगपुर जंगल से किया गिरफ्तार
बालाघाट एसपी नगेन्द्रसिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाटोला के चिचरंगपुर जंगली क्षेत्र में केबी डिवीजन के नक्सलियों का समूह मौजूद है। जिसके बाद हॉक फोर्स के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।सर्च के दौरान दो संदिग्ध दिखाई देने पर हॉक फोर्स की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इसमें हार्ड कोर महिला नक्सली साजंती पकड़ी गई।
Read More- Indore News: इंदौर में लेडी सब इंस्पेक्टर ने सातवीं मंजिल कूद कर दी जान
Naxalite in Balaghat: नक्सली से ये मिले हथियार
एसपी नगेन्द्र सिंह ने बताया कि हॉक फोर्स की टीम पकड़ी गई जब इस महिला नक्सली को लेकर आ रही थी। इस बीच केबी डिवीजन के अन्य नक्सलियों ने उसे छुड़ाने के लिए फायरिंग की। जिसमें हॉक फोर्स की टीम ने नक्सलियों का जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की। नक्सलियों की ओर से 30 से 40 राउंड और हॉक फोर्स के जवानों की ओर से 10 से 15 राउंड फायरिंग की गई। जवाबी हमले ने खुद को बचाते हुए नक्सली अंधेरा और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। हॉक फोर्स की टीम ने मौके से पिस्टल, मैगजीन, कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है।
महिला नक्सलि की हिस्ट्री
महिला नक्सली साजंती 2011 में वह नक्सली संगठन में भर्ती हुई। 2016 से वह एमएमसी जोन में केबी डिवीजन अंतर्गत खटिया मोचा दलम की सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रही है।कान्हा-भोरमदेव के खटिया मोचा दलम की एरिया कमेटी सदस्य साजंती पति गणेश पर मध्यप्रदेश सरकार ने 3 लाख, छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख और महाराष्ट्र सरकार ने 6 लाख का इनाम घोषित था। नक्सली महिला पर मध्यप्रदेश में मुखबिरों की हत्या, हत्या का प्रयास जैसे कुल 6 गंभीर मामले दर्ज थे। वहीं अन्य राज्यों में उस पर दर्ज मामले की जानकारी बालाघाट पुलिस जुटा रही है।
