Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • cg Naxal Free Panchayat Scheme: सीएम साय करने जा रहें बड़ा काम
  • छत्तीसगढ़

cg Naxal Free Panchayat Scheme: सीएम साय करने जा रहें बड़ा काम

Narendra Singh March 21, 2025
सीएम विष्णुदेव साय
सीएम विष्णुदेव साय

जिन पंचायतों से नक्सलियों का हो जाएगा खात्मा…

“नक्सल मुक्त गांव” का सर्टिफिकेट देगी सरकार

cg Naxal Free Panchayat Scheme: नक्सली मुक्त होने के बाद ग्राम पंचायतों को सरकार नक्सल मुक्त पंचायत का सर्टिफिकेट देगी. ओडीएफ की तरह ये योजना भी छत्तीसगढ़ में शुरु की जा रही है.

छत्तीसगढ़ में नक्सल मुक्त अभियान के तहत सरकार एक नई योजना शुरू करने जा रही है. जिन ग्राम पंचायतों से नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा, उन पंचायतों को सरकार नक्सल मुक्त गांव का सर्टिफकेट देगी. डिप्टी सीएम और प्रदेश के गृहमंत्री विजट शर्मा आज सरकार इस नई योजना का ऐलान आज शुक्रवार को कर सकते हैं.

क्राइटेरिया भी तैयार

दरअसल प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद है और इसके खात्मे का ऐलान सालभर पहले हो चुका है. इसके बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जोरों पर चल रहा है. इस बीच सरकार एक और नई योजना बनाई है. इसके तहत नक्सल मुक्त होने वाली ग्राम पंचायतों को सरकार नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत का सर्टिफकेट देगी. इसके लिए कुछ क्राइटेरिया भी तैयार किए जा रहे हैं.

प्रदेश का बस्तर संभाग नक्सलवाद से सबसे ज्यादा जूझ रहा है.आज भी संभाग के सैकड़ों गांव नक्सलवाद की बेड़ियों से जकड़े हुए हैं. इतना खौफ है कि वहां विकास पहुंच पाना तो दूर इसकी बात करना भी ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा हो जाता है.हालांकि अभी बस्तर के कई इलाकों में सुरक्षा बलों के कैंप खुले हैं. नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. कई इलाकों से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे हैं.  31 मार्च 2026 तक नक्सली मुक्त भारत के केंद्र सरकार के संकल्प के तहत इस काम में और तेजी लाई गई है. नक्सलियों की गिरफ्तारी, सरेंडर और  एकाउंटर हो रहा है.

cg Naxal Free Panchayat Scheme: दंतेवाड़ा में हुई थी शुरुआत

बता दें कि साल 2020-21 को दंतेवाड़ा में स्थानीय स्तर पर नक्सल मुक्त गांव घोषित करने की योजना बनी थी. दंतेवाड़ा के तात्कालिक एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने नक्सल मुक्त दंतेवाड़ा अभियान के लिए ये पहल की थी. 15 अगस्त पर 15 गांवों को नक्सल मुक्त गांवों का दर्जा दिया गया था. इसके लिए बाकायदा पुलिस की टीम ने सर्वे भी किया था. 10 बिंदुओं को पूरा करने वाली गांवों को नक्सल मुक्त होने का दर्जा मिला था. हालांकि इस पहल को तात्कालिक कांग्रेस सरकार की तरफ से कुछ खास व्यापक रूप नहीं दिया गया था. लेकिन अब विष्णु सरकार नक्सल मुक्त होने वाले गांवों के लिए एक अच्छी पहल करने जा रही है.

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app 

Read More:- मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं: मध्य प्रदेश में माँ ने बहादुरी से चीते के हमले से 9 वर्षीय बेटे की जान बचाई

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Sheetala Saptami puja 2025: शीतला सप्तमी पर मंदिर में उमड़ी भीड़, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और परंपराएं
Next: Aloe Vera Ke Fayde: एलोवेरा के फायदे, जानिए कैसे करें इस्तेमाल…

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.