Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कबूलनामे से दहला हाई-प्रोफाइल ड्रग नेटवर्क,नव्या मलिक ने खोली रसूखदारों की पोल
  • छत्तीसगढ़

कबूलनामे से दहला हाई-प्रोफाइल ड्रग नेटवर्क,नव्या मलिक ने खोली रसूखदारों की पोल

Taruna Samariya September 2, 2025

ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक का कबूलनामा देशभर में सनसनी फैला रहा है। पुलिस पूछताछ में उसने बड़े कारोबारियों से संबंध, अंतरराष्ट्रीय यात्राएं और आपत्तिजनक वीडियो के बारे में कई अहम खुलासे किए हैं।

गिरफ़्तारी और खुलासे

नव्या मलिक रायपुर की रहने वाली है, लेकिन उसका ज्यादातर वक्त मुंबई व दिल्ली में बितता था। पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया, जहाँ से वह दिल्ली, पंजाब, और मुंबई से ड्रग्स लाकर रायपुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करती थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके हाई-प्रोफाइल कनेक्शन और पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

बड़े कारोबारी से संबंध

पूछताछ के दौरान नव्या मलिक ने एक बड़े शराब कारोबारी और उसके बेटे के साथ संबंध कबूल किए हैं। उसने खुद बताया कि वह शराब कारोबारी के बेटे के साथ पार्टीज में जाती थी, विदेश यात्राएं भी इन्हीं के साथ की थी। इन बड़े घरानों के साथ मिलकर वह ड्रग्स नेटवर्क का मजबूत हिस्सा बन गई थी।

read more :रामगढ़ की विरासत पर संकट: सिंहदेव बाबा का सीएम साय को पत्र, कहा – राम की भूमि को बचाइए

विदेश यात्राएं और ड्रग्स नेटवर्क

नव्या ने दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड और मालदीव जैसे कई देशों की यात्रा कबूल की है। वह विदेशी पार्टियों में भी शामिल होती थी और वहां रसूखदारों के संपर्क में आती थी। पुलिस अब उसकी विदेश यात्राओं और इन यात्राओं के दौरान बने संपर्कों की भी जांच कर रही है।

आपत्तिजनक वीडियो और ब्लैकमेलिंग

पुलिस को नव्या के करीबी दोस्त के मोबाइल से उसके तीन आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच हो रही है। अनुमान है कि ये वीडियो ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल हो सकते हैं, क्योंकि बड़े रकम का लेन-देन भी सामने आया है।

नार्को टेस्ट की तैयारी

नव्या मलिक ने कई सवालों के जवाब पूछताछ में नहीं दिए हैं। इसी वजह से पुलिस अब उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है, ताकि ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े अन्य रसूखदारों और कारोबारी चेहरों का पर्दाफाश हो सके।

अन्य आरोपी और जांच

पुलिस को नव्या के नेटवर्क में भिलाई, दुर्ग, रायपुर की युवतियों और कई राजनीति व कारोबारी परिवारों के युवकों का लिंक मिला है। आने वाले दिनों में पूछताछ और बड़ी गिरफ़्तारियाँ संभव हैं।

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Pawan Kalyan 54th Birthday: पवन कल्याण का 54वां जन्मदिन आज…
Next: PM मोदी का दावा: ‘दुनिया कहेगी मेड इन इंडिया, ट्रस्टेड बाय द वर्ल्ड’ 7.8% GDP ग्रोथ  

Related Stories

Husband Wife Suicide CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!

Hema Gupta March 2, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
  • CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.