Navratri Bhog Recipe: जल्द ही चैत्र नवरात्रि का त्योहार आने वाला है, ऐसे में 9 दिनों तक कई भक्त माता के लिए व्रत रखते है। उनकी पूरी श्रद्धा भाव के साथ पूजा करते हैं। ऐसे में अगर आप माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके लिए कुछ उनकी पसंद की वस्तुओं का भोग लगाएं, जैसे- रबड़ी, राजगिरा हलवा और मखाने की खीर। कहा जाता है यह माता रानी की पसंदीदा भोग में से एक मानी जाती है। आइए जानते हैं, कैसे बनाएं ये स्पेशल प्रसाद…

घर पर बनाएं ये सारे भोग
रबड़ी
यह भोग मातारानी को पसंदीदा भोग में से एक भोग लगता है। आप रबड़ी बनाने के लिए दूध, चीनी, फ्रेश क्रीम और केसर पॉउडर लें। फ्लेवर के लिए आप इसमें कटे हुए पिस्ते और बादाम डाल सकते हैं।

जानिए कैसे बनाएं
एक कड़ाई में दूध लें और उसे उबालें उसमें फ्रेश क्रीम और केशर डाले और दूध को तब तक उबाले जब तक वो गाढ़ा न हो जाए। फ्लेवर के लिए उसमें कटे हुए पिस्ते और बादाम डालें। फिर स्वाद अनुसार शक्कर डालकर थोड़ी देर तक पकाएं। ठंडा होने के बाद काजू, बदाम, पिस्ते से गार्निशिंग करें। फिर माता को इसका भोग लगाएं और सबको प्रसाद बांटे।
राजगिरा हलवा सामग्री
राजगिरा या सिंघाड़े का आटा माता रानी को बहुत प्रिय होता है। इसे बनाने के लिए आधा कटोरी राजगिरा या सिंघाड़े का आटा, आधा कटोरी चीनी या गुड़ ,1 कटोरी पानी, घी समाग्री लें।

जानिए कैसे बनाएं
पहले कढ़ाई में घी डालकर सिंघाड़े के आटे को भून लें फिर उसे थोड़ा ठंडा करें। उसके बाद कढ़ाई में सिघाडें के आटे में धीरे- धीरे गर्म पानी डालते हुए चलाएं जिससे गुठलियां न बने। फिर आधा कटोरी चीनी या गुड़ डाले फिर उसे गाढ़ा होने तक पकाएं। जब पक जाए थाली में निकालकर फैला लें। गर्म रहे तभी ऊपर से काजू और बदाम डाले। फिर ठंडा करे और पीस कटाना चाहें तो काटे नहीं ऐसे ही माता को भोग लगा सकते हैं।
मखाने की खीर सामग्री
मखाने का खीर माता का पसंदीदा भोग माना जाता है। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। इसे बनाने के लिए मखाना, दूध, काजू-बादाम, पिस्ता लें।

जानिए कैसे बनाएं
पहले थोड़ा मखाने को हल्का भून ले। फिर उसे निकालकर रख ले। बिना भूने भी बना सकते हैं। कढ़ाई में दूध उबालें और उसमें मखाने व ड्राई फ्रूट्स डालें। धीमी आंच पर पकाएं जब तक खीर गाढ़ी न हो जाए। अंत में शक्कर डालकर ठंडा करें और माता रानी को खीर का भोग लगाएं। फिर यह स्वादिष्ट प्रसाद भक्तों में बांटे।
