Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Navratri 2025 Lehenga Tips: लहंगा पहनते वक्त की ये गलतियां आपके डांडिया डांस को कर सकती हैं खराब!
  • Lifestyle

Navratri 2025 Lehenga Tips: लहंगा पहनते वक्त की ये गलतियां आपके डांडिया डांस को कर सकती हैं खराब!

Hema Gupta September 11, 2025

Navratri 2025 Lehenga Tips: हिंदु धर्म में हर महिने कोई न कोई त्योहार जरुर होता है, अब शारदीय नवरात्रि जल्द ही शुरु होने वाली है, और नवरात्रि के शुरु होते ही चारों ओर उत्सव का माहौल छा जाता है। मां दुर्गा की आराधना, भव्य पंडाल, और रातभर चलने वाला गरबा-डांडिया—इन सबके बिना नवरात्रि अधूरी मानी जाती है।

Read More: Onion Juice Benefits for Hair: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने तक फायदेमंद हैं इस चीज का रस!

महिलाएं खासतौर पर इस मौके पर खूबसूरत लहंगा पहनकर गरबा और डांडिया में हिस्सा लेती हैं। लेकिन अक्सर छोटी-छोटी गलतियां आपके डांस मूव्स और एंजॉयमेंट में बाधा डाल सकती हैं। अगर आप चाहती हैं कि डांडिया नाइट का मजा दोगुना हो तो लहंगा पहनते वक्त इन बातों का खास ध्यान रखें।

लहंगा ज्यादा भारी न पहने…

गरबा और डांडिया घंटों चलते हैं। ऐसे में अगर आपने बहुत हैवी और एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना है तो डांस करना मुश्किल हो जाएगा। भारी लहंगा आपको थका सकता है और डांस मूव्स में भी दिक्कत पैदा कर सकता है।

बेहतर होगा कि आप हल्के वजन वाला लहंगा चुनें, जो देखने में आकर्षक तो लगे लेकिन पहनने में आरामदायक हो।

फैब्रिक का करें सही चुनाव…

लहंगे का फैब्रिक चुनते वक्त सिर्फ ट्रेंड ही नहीं, बल्कि उसकी मजबूती पर भी ध्यान दें।

1. टिश्यू, ऑर्गेंजा और शिफॉन जैसे फैब्रिक भले ही ट्रेंड में हों, लेकिन ये बेहद नाजुक होते हैं।

2. डांस करते समय इनका धागा खिंच सकता है या कपड़ा फट सकता है।

इसलिए कॉटन सिल्क, जॉर्जेट या साटन जैसे फैब्रिक चुनना बेहतर रहेगा। ये फैब्रिक हल्के, टिकाऊ और डांस के लिए एकदम सही रहते हैं।

लेंथ का सही चुनाव…

अधिकतर मौकों पर लहंगा फ्लोर-लेंथ यानी ज़मीन तक का पहना जाता है। लेकिन गरबा या डांडिया नाइट के लिए यह विकल्प बिल्कुल सही नहीं है।

1. फ्लोर-लेंथ लहंगे से डांस करते वक्त पैर फंस सकते हैं और आप गिर भी सकती हैं।

2. सबसे अच्छा रहेगा अगर लहंगे की लंबाई एंकल-लेंथ यानी टखनों तक हो।

इससे आप न केवल आसानी से डांस कर पाएंगी बल्कि आपका लुक भी ग्रेसफुल लगेगा।

दुपट्टे को पिनअप करना न भूलें….

डांडिया और गरबा जैसे नृत्यों में लगातार मूवमेंट होता है। अगर आपने दुपट्टा फ्री स्टाइल में लिया है तो वह बार-बार गिर सकता है और डांस में बाधा डाल सकता है।

1. दुपट्टे की प्लेट्स बनाकर उसे दाएं कंधे पर पिनअप करें।

2. बाएं तरफ का सिरा घुमाकर कमर पर पिनअप करें।

इस तरह दुपट्टा बिल्कुल भी नहीं फिसलेगा और आप बेफिक्र होकर डांस का मजा ले पाएंगी।

डांडिया-गरबा नाइट को यादगार बनाने के टिप्स…

1. लहंगे के साथ हल्के और आरामदायक ज्वेलरी कैरी करें ताकि डांस में रुकावट न आए।

2. फुटवियर हमेशा फ्लैट या आरामदायक होना चाहिए। हाई हील्स डांस में परेशानी बढ़ा सकती हैं।

3. मेकअप लाइट और लॉन्ग-लास्टिंग रखें ताकि पसीना आने पर भी आपका चेहरा फ्रेश लगे।

4. हेयरस्टाइल ऐसी बनाएं जो लंबे समय तक टिके, जैसे जूड़ा या ब्रेडेड स्टाइल।

5. पानी और एनर्जी ड्रिंक साथ रखें ताकि लंबे समय तक डांस करने के बाद भी एनर्जी बनी रहे।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Onion Juice Benefits for Hair: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने तक फायदेमंद हैं इस चीज का रस!
Next: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के गृहमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, तब गृहमंत्री जिम्मेदारियों से विमुख होकर फिल्म देखने में व्यस्त हैं।

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.