Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Natural Remedies for White Hair: आसान घरेलू नुस्खे से पाएं काले और चमकदार बाल!
  • Lifestyle

Natural Remedies for White Hair: आसान घरेलू नुस्खे से पाएं काले और चमकदार बाल!

Hema Gupta September 9, 2025

Natural Remedies for White Hair: आजकल कम उम्र में ही सभी के बाल सफेद हो रहें, जो आम समस्या बन गई है। 20-25 साल के युवा भी तेजी से इस समस्या की चपेट में आ रहे हैं। इससे न केवल लुक खराब होता है, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है। सफेद बालों को काला करने के लिए लोग कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स और कैमिकल वाले डाई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में इसका कोई स्थायी फायदा नहीं मिलता।

Read More: Using Phone in Toilet: टॉयलेट में फोन चलाने की आदत बढ़ा सकती है बवासीर और संक्रमण का खतरा!

दरअसल, तनाव, खराब खानपान, विटामिन की कमी, हार्मोनल असंतुलन और जेनेटिक कारण सफेद बालों की बड़ी वजह हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 असरदार घरेलू उपाय, जो सफेद बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं।

आंवला पाउडर और नारियल तेल…

आंवला को बालों का सबसे बड़ा दोस्त माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल…

1. एक चम्मच आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाएं।

2. हल्का गर्म करके स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं।

3. हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगा।

यह नुस्खा न केवल सफेद बालों को रोकता है, बल्कि बालों को घना और चमकदार भी बनाता है।

करी पत्ते और नारियल तेल…

करी पत्ते बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने में बेहद असरदार होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट बालों की हेल्थ को बेहतर करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल..

1. कुछ करी पत्तों को नारियल तेल में उबाल लें।

2. ठंडा होने पर इस तेल से स्कैल्प की हल्की मालिश करें।

3. नियमित रूप से इस्तेमाल करने से सफेद बाल काले होने लगते हैं।

यह उपाय दादी-नानी का आजमाया हुआ नुस्खा है, जो पीढ़ियों से इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्याज का रस…

प्याज का रस बालों की जड़ों तक ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों के पिगमेंट (Melanin) को एक्टिव करने में मदद करता है। इससे धीरे-धीरे सफेद बाल काले हो सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल…

1. प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें।

2. रस को स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं।

3. 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो लें।

4. हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा।

हालांकि इसकी गंध तेज होती है, लेकिन यह सफेद बालों को काला करने का सबसे सस्ता और असरदार उपाय है।

मेंहदी और कॉफी का पेस्ट…

मेंहदी बालों को नेचुरल रंग देती है और उन्हें मुलायम और मजबूत भी बनाती है। वहीं कॉफी बालों को गहरा रंग देने में मदद करती है।

कैसे करें इस्तेमाल…

1. मेंहदी पाउडर में 1 चम्मच कॉफी मिलाकर पेस्ट बना लें।

2. इस पेस्ट को पूरे बालों पर लगाएं।

3. सूखने के बाद बाल धो लें।

यह नुस्खा प्राकृतिक हेयर कलर का काम करता है और नए सफेद बाल आने से रोकने में भी मदद करता है।

बादाम तेल और एलोवेरा…

बादाम का तेल विटामिन E से भरपूर होता है, जो बालों को पोषण देता है। वहीं एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देकर उसे हेल्दी बनाए रखता है।

कैसे करें इस्तेमाल…

1. 2 चम्मच बादाम तेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।

2. इसे स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें।

3. 1 घंटे बाद हल्के शैम्पू से धो लें।

नियमित इस्तेमाल से बालों की क्वालिटी बेहतर होती है और धीरे-धीरे सफेद बालों की समस्या भी कम हो जाती है।

सावधानी रखें….

1. अगर आपको स्कैल्प से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें।

2. संतुलित आहार, विटामिन B12 और आयरन से भरपूर डाइट बालों की हेल्थ के लिए जरूरी है।

3. धूम्रपान और शराब जैसी आदतें भी स

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Apoorva Mukhija Trolled: अपूर्वा मुखीजा का बड़ा अनाउंसमेंट, अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहीं ट्रोल!
Next: aaj ka rashifal in hindi: 10 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

Holi Celibration Ideas
  • Lifestyle

Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!

Hema Gupta March 2, 2026
How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.