Natural Hair Color from Beetroot: घर पर बैठे बाल कलर करना चाहती है? तो ये खबर आपके लिए है। चुकंदर (Beetroot)सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। चुकंदर खाने से शरीर में खून बढ़ता है, और आयरन की कमी भी दूर होती है।
लेकिन सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि चुकंदर का उपयोग कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। चुकंदर से लिप बाम, क्रीम, हेयर कलर तैयार होता है। बालों के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले कलर लगाने से बेहतर है, कि आप चुकंदर से बना नेचुरल हेयर कलर लगाएं।
Beetroot बालों के लिए फायदेमंद है। इससे बालों पर नेचुरल बरगंडी कलर आता है। चुकंदर से बालों को आसानी से Colour किया जा सकता है। चुकंदर में बीटालेन्स होता है जो बालों को नेचुरली रंगने का काम करता है।
बालों पर चुकंदर कैसे लगाएं?
1 बड़ा चुकंदर लेकर उसे मिक्सी में ग्राइंड कर लें।
चुकंदर का गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे किसी कटोरी में निकाल लें।
अब इस पेस्ट में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
फिर इसे बालों पर किसी ब्रश की मदद से लगाएं।
याद रहे चुकंदर को हेयर पैक की तरह बालों पर लगाना है।
2-3 घंटा लगाकर रखें और फिर बालों को पानी से धो लें।
इसे 1 दिन के बाद शैंपू कर लें।
Read More: Pizza Health Risks: पिज्जा खाना सेहत के लिए हानिकारक, जानिए इससे होने वाली बीमारियां…
Natural Hair Color from Beetroot: चुकंदर हेयर मास्क
Beetroot को पानी से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। चुकंदर को मिक्सी में पीस लें और गाढ़ा पेस्ट बना लें। चुकंदर के पेस्ट को छानकर निकाल लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इस पैक को बालों पर लगा लें। फिर 2-3 घंटे के बाद शैंपू कर लें।
