National Sports Awards 2025: भारतीय हॉकी टीम के स्टार प्लेयर और उपकप्तान हार्दिक सिंह को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। साल 2021 टोक्यो और पेरिस ओलिंपिक 2024 में हार्दिक सिंह मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और इन्होंने एशिया कप में भी टीम को गोल्ड मेडल दीलाने में अहम हिस्सेदारी रही।
वहीं पहली बार किसी योगासन प्लेयर को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
24 दिसंबर को हुई चयन समित की बैठक
24 दिसंबर 2025 को चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामों की सिफारिश की गई।
इस बैठक में पूर्व बैटमिंटन प्लेयर अपर्णा पोपट, IOA के उपाध्यक्ष गगन नारंग और पूर्व हॉकी प्लेयर एमएम सोमैया मौजूद थे।
अवॉर्ड के लिए इन प्लेयर्स का हुआ चुनाव
बैठक में डेकाथलॉन एथलीट तेजस्विन शंकर और शतरंज प्लेयर दिव्या देशमुख समेत 24 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया।
बता दें कि, इस बार अर्जुन पुरस्कार के लिए किसी क्रिकेट प्लेयर को शामिल नहीं किया गया।
समिति द्वारा अवॉर्ड के लिए नाम
समितियां प्लेयर्स को अवॉर्ड दिलाने के लिए सिफारिश करती है, और जिन प्लेयर्स के लिए सिफरिश की जाती है, उन्हीं को अवॉर्ड मिलता है हालांकि आखिरी फैसला सरकार और खेल मंत्रालय द्वारा लिया जाता है। यदि इस सूची से उन्हें किसी की नाम हटाना या जोड़ना हो तो वो कर सकते है।
पहली बार योगासन प्लेयर को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
पहली बार किसी योगासन प्लेयर को अर्जुन अवॉर्ड के देने की सिफारिश की गई है, आरती पाल को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है, इस समय वो राष्ट्रीय और एशियाई चैंपियन हैं।
बता दें कि, एशियाई खेल 2026 में योगासन को खेल के रुप में शामिल किया गया है।
हर्दिक सिंह का बेहरीन रिकॉर्ड
1. 27 वर्षीय हार्दिक सिंह ने ओलिंपिक मे टोक्यो 2021 और 2024 पेरिस में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
2. 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम में 1 सिल्वर और एशियन गेम्स 2022 हांगझोऊ में 1 गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
3. 2025 में एशिया कप में 1 गोल्ड मेडल दिलाया है।
4. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2018 मस्कट और 2023 चैन्नई में 2 गोल्ड मेडल और 2021 ढाका में 1 ब्रॉन्ज जीता था।
