Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • National Powerlifting Championship: सोनीपत की महिला टीचर और बेटे ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में 6 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

National Powerlifting Championship: सोनीपत की महिला टीचर और बेटे ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में 6 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास!

Hema Gupta August 5, 2025

National Powerlifting Championship: हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली 40 वर्षीय स्कूल टीचर ज्योति और उनके 16 वर्षीय बेटे मौलिक ने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में पहली बार भाग लिया और सीधे 6 गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। यह प्रतियोगिता गुजरात के मेहसाणा में आयोजित हुई थी, जिसमें दोनों ने अलग-अलग वर्गों में दमदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की।

Read More: PAK vs WI T20 Series Win: वेस्टइंडीज को 13 रन से हराकर पाकिस्तान ने टी-20 सीरीज जीती!

मां-बेटे की जोड़ी बनी जीत की मिसाल…

ज्योति, विकास नगर की निवासी हैं और सेक्टर-23 में अपने बेटे मौलिक के साथ रहती हैं। वे एक प्राइमरी स्कूल टीचर हैं और दिनभर पढ़ाने के बाद हर शाम दो घंटे बेटे के साथ जिम में कड़ी मेहनत करती हैं। उनकी यह लगन अब प्रेरणा की मिसाल बन चुकी है।

एक महीने की तैयारी और 3 गोल्ड…

ज्योति ने बताया कि वे लंबे समय से फिटनेस के लिए जिम करती रही हैं, लेकिन पावरलिफ्टिंग की ट्रेनिंग सिर्फ एक महीने पहले शुरू की थी। इसके बावजूद उन्होंने तीन अलग-अलग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीते –

1. मिक्स कैटेगरी।

2. 63 किलो वेट कैटेगरी।

3. 40 वर्ष आयु वर्ग।

उन्होंने डेडलिफ्ट में 70 किलो, स्क्वाट में 75 किलो और बेंच प्रेस में 30 किलो वजन उठाकर हर वर्ग में टॉप किया।

बेटे मौलिक ने सब-जूनियर वर्ग में चमक बिखेरी…

11वीं में पढ़ने वाले मौलिक ने सब-जूनियर 63 किलो वेट कैटेगरी में सभी तीनों इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर मां के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रमाण दिया। पहली ही प्रतियोगिता में शानदार सफलता पाकर उसने साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

20 किलो रॉड से शुरु की थी ट्रेनिंग…

ज्योति ने बताया कि उन्होंने और मौलिक ने केवल 20 किलो की रॉड से ट्रेनिंग शुरू की थी, लेकिन अब दोनों मिलकर 200 किलो तक का वजन उठाने में सक्षम हैं। जैसे-जैसे उनकी ताकत और आत्मविश्वास बढ़ा, उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फैसला किया।

एक-दूसरे की प्रेरणा बने मां-बेटे…

ज्योति बताती हैं कि वे और उनका बेटा ही अब पूरा परिवार हैं। पति से अलग होने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि खुद को और बेटे को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया।

सुबह स्कूल और शाम की ट्रेनिंग में संतुलन बनाकर उन्होंने अपने बेटे को भी मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया।

हौसले की मिसाल बनी ये जोड़ी…

ज्योति और मौलिक की जोड़ी ने सिर्फ पावरलिफ्टिंग में नहीं, बल्कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी जीत का रास्ता दिखाया है। अब उनका अगला लक्ष्य है – भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतना।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: बस्तर संभाग के 130 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला NQAS प्रमाणन
Next: Hemant Katare rape case 2018: उप नेता प्रतिपक्ष की बढ़ी मुश्किलें फिर खुला रेप कांड!

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.