छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 930 पर अवैध रेत से भरे ट्रकों के फंसने के कारण बड़ा जाम लग गया है। यह घटना मानपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित फॉरेस्ट बैरियर पर हुई, जहां भारी वाहनों के गड्ढे में फंसने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मौके पर दर्जनों हाइवा ट्रक अवैध रेत से लदे थे, जो जाम का कारण बने। इसके बावजूद अवैध रेत परिवहन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस के जवान जाम को हटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है।
कुछ दिन पहले सहपाल गांव के लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति और अवैध रेत परिवहन से परेशान होकर चक्काजाम किया था। यह घटना माइनिंग विभाग और स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करती है। इस जाम के कारण हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
Maharashtra BJP Urges CM Eknath Shinde to Make “Sacrifices” in Seat-Sharing Ahead of Assembly Polls
