Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • National Herald Scam Protest BJYM: नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में भाजयुमो का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन
  • मध्य प्रदेश

National Herald Scam Protest BJYM: नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में भाजयुमो का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

Aditya Mishra April 17, 2025

भ्रष्टाचार और वंशवाद के विरुद्ध युवा शक्ति का हुंकार

National Herald Scam Protest BJYM: खबर राजधानी भोपाल से है जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। बतादें कि रेडक्रॉस अस्पताल के सामने कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन प्रदेशभर में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ अपना आक्रोश दिखाया।

नेशनल हेराल्ड घोटाला: सिर्फ आर्थिक नहीं, नैतिक पतन का मामला– वैभव पंवार

वैभव पंवार ने कहा कि यह घोटाला सिर्फ वित्तीय भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति की लूट और नैतिक मूल्यों के पतन का स्पष्ट उदाहरण है। स्वतंत्रता सेनानियों की धरोहर को कांग्रेस ने एक परिवार की निजी संपत्ति में बदल दिया। गांधी परिवार ने इन संस्थानों का उपयोग देश सेवा के बजाय निजी लाभ के लिए किया।

National Herald Scam Protest BJYM:
National Herald Scam Protest BJYM:

‘यंग इंडिया’ के माध्यम से हुई संपत्ति हड़पने की साजिश

भाजयुमो अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केवल 50 लाख के निवेश पर यंग इंडिया कंपनी को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की करोड़ों की संपत्तियों का मालिक बना दिया गया। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल और पटना जैसे शहरों में स्थित बहुमूल्य संपत्तियों पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अधिकार जमा लिया। यह धोखाधड़ी और सत्ता का दुरुपयोग है।

‘कांग्रेस पार्टी अब लोकतांत्रिक नहीं, पारिवारिक कंपनी बन चुकी है’

वैभव पंवार ने कहा कि कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल नहीं रही, बल्कि एक परिवार केंद्रित संस्था बन गई है। गांधी विकास मॉडल के नाम पर पार्टी की संपत्ति को निजी संपत्ति में बदलने का प्रयास हो रहा है। इस सोच का विरोध करना आज के युवाओं की जिम्मेदारी है।

प्रदर्शन में प्रदेशभर से जुटे भाजयुमो कार्यकर्ता

National Herald Scam Protest BJYM: इस विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत चौहान, प्रदेश मंत्री कुलदीप सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी अंकित गर्ग, आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी अंकित आर्य, जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार एवं भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह उपस्थित रहे।

और भी ऐसी खबरों के लिए डाउनलोड करें nation mirror app 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Dharmendra Hospital Video: धर्मेंद्र हुए हॉस्पिटलाइज? वीडियो वायरल…
Next: Sarala Mishra Death Case Reopened: दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें? 28 साल बाद खुलेगी सरला मिश्रा की मौत की फाइल

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.