Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • National Herald Case Congress Protest: नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • मध्य प्रदेश

National Herald Case Congress Protest: नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Aditya Mishra April 16, 2025

भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध- पीसीसी चीफ,जीतू पटवारी

National Herald Case Congress Protest: खबर राजधानी भोपाल से है जहां नेशनल हेराल्ड मामले में (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को देशभर में व्यापक प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में राजधानी भोपाल सहित सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख सरकारी दफ्तरों के बाहर विरोध दर्ज कराया।

National Herald Case Congress Protest:
National Herald Case Congress Protest:

भाजपा ईडी का कर रही दुरूपयोग- जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने इस कार्रवाई को भाजपा की “तानाशाही मानसिकता” और विपक्ष को कुचलने की “सुनियोजित साजिश” बताया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से भाजपा, ईडी का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक किसी पर दोष साबित नहीं हुआ। उन्होंने सोनिया गांधी को “त्याग की प्रतिमूर्ति” बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला है।

भोपाल के जिला अदालत के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

भोपाल में जिला अदालत के सामने हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर मौजूद रहे और भाजपा सरकार व ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। पटवारी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में अघोषित आपातकाल लाने की कोशिश कर रही है।

National Herald Case Congress Protest:
National Herald Case Congress Protest:

भाजपा दोहरा मापदंड आपना रही है-जीतू पटवारी

पटवारी ने कहा कि यह कार्रवाई केवल राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं की भी संपत्तियों की जांच करवाएं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा भ्रष्टाचार के मामलों में दोहरा मापदंड अपना रही है।

कांग्रेस करेगी जनआंदोलन

National Herald Case Congress Protest: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एलान किया कि अब यह लड़ाई और तेज़ होगी। सभी जिलों और तहसीलों में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सरकारी दफ्तरों के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। पटवारी ने कहा कि अब डरने की नहीं, लड़ने की जरूरत है। यह केवल एक नेता या पार्टी का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का सवाल है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ जनआंदोलन छेड़ेगी।

और भी ऐसी खबरों के लिए डाउनलोड करें nation mirror app 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: RJ Mahwash Praised Chahal: चहल की तस्वीर लगाकर लिखा ‘Brooo’ फिर हटाया..?
Next: Gwalior digital arrest fraud: एमपी के ग्वालियर में अबतक का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट,सचिव से 2.52 करोड़ की हुई ठगी,जानिए क्या है पूरा मामला

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.