पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो चुका है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल की कमान संभालेंगे। राज्य में 2 उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग गई है। दूसरा डिप्टी CM दार्जिलिंग से पुरुष विधायक होगा। सुवेंदु अधिकारी के पास गृह मंत्रालय का प्रभार होगा। विधायक दल की बैठक के बाद शाम 5 बजे तक तीनों के नाम का ऐलान किया जाएगा।
कल होगा शपथग्रहण
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 9 मई को मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी CM शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बता दे सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। BJP ने विधानसभा चुनाव 2026 में 207 सीटें जीती हैं
देशभर से आएंगे मेहमान
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने कहा कि लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा, ‘बारिश के बावजूद सभी व्यवस्थाएं ठीक तरीके से संभाली गई। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद कोलकाता पहुंच आएंगे। आज सुबह अमित शाह कोलकाता पहुंच चुके है। और विधायक दर की बैठक शुरू हो चुकी है।