ट्रेनों में रात 11 बजे से चार्जिंग बंद

ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद रखने के निर्देश, जानें वजह

पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे ने रात में चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

By : सोनिया रायकवार
ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद रखने के निर्देश, जानें वजह

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी जरूरी खबर है। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, ट्रेनों के कोच में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट बंद रखने की व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य ट्रेन में आग और बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना है।

पावर बैंक फटने की घटना के बाद सख्ती

दक्षिण पूर्व रेलवे में चार्जिंग के दौरान एक यात्री का पावर बैंक फटने की घटना के बाद इस व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ाने की बात सामने आई है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बैटरी में खराबी, जरूरत से ज्यादा गर्म होने या बिजली से जुड़ी गड़बड़ी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

कर्मचारियों की तय होगी जिम्मेदारी

रेलवे ने संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय पर चार्जिंग पॉइंट बंद करने के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए ऑनबोर्ड स्टाफ को जरूरी जानकारी और प्रशिक्षण देने के साथ अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने पर भी जोर दिया गया है। निर्देशों के पालन में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही गई है।

पहले भी जारी हो चुके हैं निर्देश

ट्रेनों में रात के समय चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के संबंध में रेलवे बोर्ड ने 19 जून 2014 को भी निर्देश जारी किए थे। मार्च 2021 में भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग सुविधा बंद रखने की व्यवस्था को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया था।

यात्रियों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें। रात में चार्जिंग सुविधा उपलब्ध रहने पर निर्भर न रहें। यदि मोबाइल या पावर बैंक असामान्य रूप से गर्म हो, धुआं निकले या जलने जैसी गंध आए, तो उसका इस्तेमाल बंद कर तुरंत ट्रेन के स्टाफ को सूचना दें। रेलवे की इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कोच में आग लगने जैसी घटनाओं के जोखिम को कम करना है।

संबंधित सामग्री

यूपी को मिली स्लीपर वंदे भारत की नई सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक दौड़ेगी ट्रेन,CM योगी ने रेलमंत्री के साथ किया निरीक्षण

यूपी को मिली स्लीपर वंदे भारत की नई सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक दौड़ेगी ट्रेन,CM योगी ने रेलमंत्री के साथ किया निरीक्षण

योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 16 कोच वाली ट्रेन प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद में रुकेगी।

31 Oct 2026
MP के यात्रियों को राहत,1 नवंबर से चलेगी पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन;इटारसी,पिपरिया और नरसिंहपुर में होगा ठहराव

MP के यात्रियों को राहत,1 नवंबर से चलेगी पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन;इटारसी,पिपरिया और नरसिंहपुर में होगा ठहराव

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे 1 से 15 नवंबर 2026 तक पुणे-दानापुर और दानापुर-हड़पसर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर में रुकेगी।

30 Oct 2026
भोपाल के रेल कारखाने का कमाल:पहली बार कॉइल स्प्रिंग बोगी को एयर सस्पेंशन में बदला,सफर में झटके कम करने में मिलेगी मदद

भोपाल के रेल कारखाने का कमाल:पहली बार कॉइल स्प्रिंग बोगी को एयर सस्पेंशन में बदला,सफर में झटके कम करने में मिलेगी मदद

इस तकनीकी बदलाव से रेल कोच में झटकों और कंपन को कम करने में मदद मिलेगी। विशेष उपकरणों की मदद से कर्मचारियों ने चुनौतीपूर्ण काम पूरा किया।

27 Oct 2026
अब काउंटर से रेल टिकट बुकिंग पर भी मिलेगा बीमा, 45 पैसे में ₹10 लाख तक का कवर

अब काउंटर से रेल टिकट बुकिंग पर भी मिलेगा बीमा, 45 पैसे में ₹10 लाख तक का कवर

रेलवे आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को 27 अक्टूबर 2026 से वैकल्पिक यात्रा बीमा मिलेगा। 45 पैसे के प्रीमियम पर 10 लाख रुपये तक का कवर उपलब्ध होगा।

26 Oct 2026
वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर, प्रयागराज और कानपुर में भी होगा ठहराव

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर, प्रयागराज और कानपुर में भी होगा ठहराव

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी मिली। ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगे और इसका संचालन जल्द शुरु होने की उम्मीद है।

29 Sep 2026