तेहरान में ट्रंप को धमकी वाला होर्डिंग

ईरान ने तेहरान में लगाया ‘We Will Kill Trump’ का होर्डिंग, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बीच बढ़ा तनाव

तेहरान के एंगहेलाब स्क्वायर पर ट्रंप को धमकी देने वाला होर्डिंग लगाया गया। इसमें अमेरिकी और इजरायली नेताओं को भी निशाना बनाया गया है।

By : सोनिया रायकवार
ईरान ने तेहरान में लगाया ‘We Will Kill Trump’ का होर्डिंग, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बीच बढ़ा तनाव

अमेरिका में 3 नवंबर को हुए मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बीच ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चर्चा में है। ईरान की राजधानी तेहरान के व्यस्त एंगहेलाब स्क्वायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर धमकी भरा बड़ा होर्डिंग लगाया गया है। इस पर अंग्रेजी में ‘We Will Kill Trump’ यानी ‘हम ट्रंप को मार डालेंगे’ लिखा है। होर्डिंग में ट्रंप को जेल की सलाखों के पीछे सिर झुकाए दिखाया गया है। यह प्रदर्शन अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच सामने आया है।

दूसरे होर्डिंग में अमेरिकी और इजरायली नेता

तेहरान में लगाए गए एक अन्य होर्डिंग में ट्रंप के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिखाया गया है। इसमें चारों नेताओं के चेहरे पर खून के निशान और कपड़े अस्त-व्यस्त नजर आते हैं। बैकग्राउंड में अमेरिका और इजरायल के झंडे भी दिखाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होर्डिंग के आसपास जुटे लोगों ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने की मांग की।

तेहरान में पहले भी लगाए गए ऐसे पोस्टर

ट्रंप के खिलाफ तेहरान में इस तरह के पोस्टर और पेंटिंग पहले भी सामने आ चुके हैं। उत्तरी तेहरान के तज्रीश स्क्वायर में एक खुली प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें ट्रंप को लेकर कई विवादित चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा एक जेल जैसी संरचना भी बनाई गई है, जिसमें ट्रंप का रूप धारण किए एक व्यक्ति को दिखाया गया। 

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका

इधर, अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने कई अहम सीटों पर जीत दर्ज की है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी पार्टी बहुमत के करीब पहुंच गई है। हालांकि, हाउस का अंतिम नियंत्रण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। 

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

तेहरान में यह होर्डिंग ऐसे समय लगाया गया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव और कूटनीतिक बातचीत दोनों जारी हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के कुछ ठिकानों पर सीमित सैन्य कार्रवाई की है। वहीं, दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर बातचीत भी चल रही है। ऐसे में तेहरान में ट्रंप के खिलाफ लगाए गए धमकी भरे होर्डिंग को दोनों देशों के बीच जारी तनाव के एक और संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की गई जान

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की गई जान

काजीरंगा में मिनी बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि हादसे की वजह की जांच जारी है।

13 Nov 2026
ईरान से जंग लगभग खत्म: बोले ट्रंप- अभी हमले की जरूरत नहीं, सेना पूरी तरह अलर्ट

ईरान से जंग लगभग खत्म: बोले ट्रंप- अभी हमले की जरूरत नहीं, सेना पूरी तरह अलर्ट

ट्रम्प ने कहा कि ईरान की सैन्य कार्रवाई लगभग पूरी है और अमेरिकी सेना अलर्ट है। ईरान ने सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होने पर 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट खोलने की बात कही।

10 Nov 2026
शेयर बाजार में निवेशकों की दिवाली , सेंसेक्स में 1600 अंको की उछाल, निफ्टी ने लगाई लंबी छलांग

शेयर बाजार में निवेशकों की दिवाली , सेंसेक्स में 1600 अंको की उछाल, निफ्टी ने लगाई लंबी छलांग

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटके और कच्चे तेल की कीमतों में करीब 10% गिरावट से भारतीय बाजार में जोरदार तेजी आई।

05 Nov 2026
नील यंग ने ट्रम्प की PAC पर किया मुकदमा, बिना अनुमति गाना बजाने पर मांगे 95 करोड़ रुपये

नील यंग ने ट्रम्प की PAC पर किया मुकदमा, बिना अनुमति गाना बजाने पर मांगे 95 करोड़ रुपये

नील यंग ने ट्रम्प की PAC पर ‘रॉकिन इन द फ्री वर्ल्ड’ के कथित अनधिकृत इस्तेमाल का आरोप लगाकर मुकदमा दायर किया है।

27 Oct 2026
अभनपुर में ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण: स्मृति ईरानी,CM विष्णु देव साय और पार्टी नेताओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

अभनपुर में ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण: स्मृति ईरानी,CM विष्णु देव साय और पार्टी नेताओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

अभनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुना। स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को जनसेवा व नवाचारों का सम्मान बताया।

25 Oct 2026