विपक्षी नेताओं की याचिका में खामियां

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में 14 खामियां, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मांगी खड़गे के ID कार्ड की साफ कॉपी

विपक्षी नेताओं की याचिका में मल्लिकार्जुन खड़गे के ID कार्ड समेत कई दस्तावेजों में खामियां पाई गई हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने उजागर किया है।

By : सोनिया रायकवार
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में 14 खामियां, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मांगी खड़गे के ID कार्ड की साफ कॉपी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विपक्षी नेताओं की याचिका में करीब 14 खामियां सामने आई हैं। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने याचिका से जुड़े दस्तावेजों और जरूरी औपचारिकताओं में कमियां बताई हैं। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पहचान पत्र की साफ कॉपी, कुछ दस्तावेजों के गायब पन्ने और कोर्ट फीस में कमी शामिल हैं।

यह याचिका राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं की ओर से 12 अक्टूबर को दाखिल की गई थी। इसमें मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और SIR प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।

खड़गे के ID कार्ड की साफ कॉपी मांगी

रजिस्ट्री ने याचिका दाखिल करने वाले वकील से मल्लिकार्जुन खड़गे के पहचान पत्र की स्पष्ट कॉपी जमा करने को कहा है। इसके अलावा, नौ याचिकाकर्ताओं की ओर से याचिका दाखिल करने की लिखित सहमति नहीं मिलने की बात भी सामने आई है। रजिस्ट्री के मुताबिक, कुछ दस्तावेजों के पन्ने पढ़ने योग्य नहीं हैं, जबकि कुछ पन्ने गायब हैं। साथ ही, कोर्ट फीस में 220 रुपये की कमी बताई गई है। इन कमियों को दूर करने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

याचिका में स्वतंत्र ऑडिट की मांग

याचिका में भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों को पक्षकार बनाया गया है। विपक्षी नेताओं ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति बनाई जाए। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित नागरिकों को शामिल करने का प्रस्ताव भी दिया गया है। विपक्ष चाहता है कि यह समिति तय समयसीमा में SIR के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों और किए गए बदलावों का स्वतंत्र ऑडिट करे।

मार्च के मामले में दो FIR दर्ज

सुप्रीम कोर्ट तक विपक्षी नेताओं के मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले बाराखंभा रोड और तिलक मार्ग थानों में दर्ज किए गए हैं।

राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक

मंगलवार शाम राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों और छात्र संगठनों को अपने आवास पर चाय पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। बैठक में SIR के खिलाफ आगे की रणनीति और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर चर्चा होने की उम्मीद है। इससे पहले विपक्षी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

संबंधित सामग्री

AIIMS भोपाल में दवाओं की खरीदी में बड़ा घोटाला? रेट कॉन्ट्रैक्ट से 6500% तक महंगी खरीदी का खुलासा

AIIMS भोपाल में दवाओं की खरीदी में बड़ा घोटाला? रेट कॉन्ट्रैक्ट से 6500% तक महंगी खरीदी का खुलासा

AIIMS भोपाल की जांच रिपोर्ट में रेट कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद महंगी खरीदी का खुलासा हुआ है। 2025 की रिपोर्ट के बाद भी वसूली और जिम्मेदारी तय नहीं हुई।

14 Nov 2026
इंदौर नगर निगम में बड़ा खेल! 12 साल तक एक ही सिक्योरिटी एजेंसी पर मेहरबानी,6 करोड़ भुगतान के आरोप

इंदौर नगर निगम में बड़ा खेल! 12 साल तक एक ही सिक्योरिटी एजेंसी पर मेहरबानी,6 करोड़ भुगतान के आरोप

इंदौर नगर निगम पर आशापुरी सिक्योरिटी सर्विसेज को 2014 से लगातार काम देने और 6 करोड़ से अधिक भुगतान का आरोप है। कांग्रेस ने जांच व लोकायुक्त जाने की चेतावनी दी।

14 Nov 2026
 यूपी में चुनावी बिगुल से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी ने दिया टारगेट, संगठन को किया अलर्ट

यूपी में चुनावी बिगुल से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी ने दिया टारगेट, संगठन को किया अलर्ट

लखनऊ बैठक में सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को एक महीने तक छूटे नाम जुड़वाने के निर्देश दिए। 17 नवंबर से SSR अभियान शुरू होगा।

14 Nov 2026
यूपी में SIR को लेकर BJP की बैठक, CM योगी ने जिलाध्यक्षों और प्रभारियों को दिए निर्देश

यूपी में SIR को लेकर BJP की बैठक, CM योगी ने जिलाध्यक्षों और प्रभारियों को दिए निर्देश

यूपी में SIR को लेकर बीजेपी ने पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का अभियान शुरू करने की रणनीति बनाई। 1.27 करोड़ नामों के दावे पर ओवैसी ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

13 Nov 2026
UP में BJP का बड़ा वोटर प्लान, हर बूथ पर 50 वोट बढ़ाने का लक्ष्य, CM योगी खुद करेंगे मॉनिटरिंग

UP में BJP का बड़ा वोटर प्लान, हर बूथ पर 50 वोट बढ़ाने का लक्ष्य, CM योगी खुद करेंगे मॉनिटरिंग

2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक अभियान चलाएगी। हर बूथ पर 50 नए मतदाता जोड़ने और SIR में छूटे पात्र लोगों के नाम शामिल कराने का लक्ष्य है।

13 Nov 2026