स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, कम से कम 39 लोगों की गई जान; कई घायल, राहत-बचाव अभियान जारी

स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। राहत-बचाव कार्य जारी है तथा कई रूटों पर सेवाएं रोकी गई हैं।

By : शिवम् पांडेय
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, कम से कम 39 लोगों की गई जान; कई घायल, राहत-बचाव अभियान जारी

स्पेन में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जहां दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में कम से कम 39 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। टक्कर के बाद ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान पर पलट गए। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के चलते मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंडालूसिया रूट पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं।

एक ही दिशा में जा रही थीं दोनों ट्रेनें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 9 बजे टोलेडो प्रांत में लॉस येबनेस और उर्डा शहरों के बीच हुआ। समाचार एजेंसी AP ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि दोनों ट्रेनें एक ही दिशा में जा रही थीं। इसी दौरान एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान पर पलट गए। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और प्रभावित यात्रियों की मदद शुरू की गई। फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने जताया दुख

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर घटना को गंभीर बताते हुए प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता जाहिर की। सांचेज ने कहा कि वह परिवहन मंत्री ऑस्कर पुनेटे और कैस्टिला-ला मांचा क्षेत्र के अध्यक्ष इमिलियानो गार्सिया पेज के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जनवरी में भी हुआ था बड़ा रेल हादसा

स्पेन में इस साल इससे पहले भी एक बड़ा रेल हादसा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, 18 जनवरी को दक्षिणी स्पेन में दो ट्रेनें टकरा गई थीं। उस दुर्घटना में 45 लोगों की जान चली गई थी और करीब 170 लोग घायल हुए थे। उस हादसे में इरियो से मैड्रिड जा रही एक ट्रेन पटरी से उतरकर दूसरे ट्रैक पर पहुंच गई थी। इसी दौरान मैड्रिड से ह्यूलवा जा रही दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई थी। दोनों ट्रेनों में सैकड़ों यात्री सवार थे। लगातार सामने आए रेल हादसों के बीच ताजा दुर्घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, बुधवार को हुए हादसे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


 

संबंधित सामग्री

नेपाल में छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर समेत 14 की गई जान

नेपाल में छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर समेत 14 की गई जान

काठमांडू से सर्लाही जा रही इलेक्ट्रिक माइक्रोबस मकवानपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत 14 लोगों की मौत हुई और छह घायल हैं।

13 Nov 2026
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 2 लोगों की जान गई; 10 घायल

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 2 लोगों की जान गई; 10 घायल

निर्माण स्थल के पास तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हुए। मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

12 Nov 2026
मिस्र में दो यात्री ट्रेनें टकराईं, 7 लोगों की गई जान; 125 घायल, कई डिब्बे पटरी से उतरे

मिस्र में दो यात्री ट्रेनें टकराईं, 7 लोगों की गई जान; 125 घायल, कई डिब्बे पटरी से उतरे

मिस्र के गीजा प्रांत में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में 7 लोगों की मौत और करीब 125 घायल हुए। राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिए हैं।

09 Nov 2026
यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन हमला, 13 लोगों की जान गई; 10 से ज्यादा घायल

यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन हमला, 13 लोगों की जान गई; 10 से ज्यादा घायल

यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत हो गई। जेलेंस्की ने रूस को जिम्मेदार ठहराकर प्रतिबंध कड़े करने की मांग की।

29 Oct 2026
पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की गई जान; कई घायल

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की गई जान; कई घायल

थारपारकर के डैनो धंडल स्थित स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने के दौरान एंबुलेंस में विस्फोट हुआ। मृतकों में स्वास्थ्यकर्मी, एक महिला और नवजात शामिल हैं।

29 Oct 2026