पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का आज उद्घाटन

Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी पिंक लाइन की सौगात, PM मोदी करेंगे 21,800 करोड़ की परियोजनाओं का आगाज

हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर के बीच 23 किमी पिंक लाइन शुरू होगी। पीएम मोदी दूसरे चरण की चार नई लाइनों की आधारशिला भी रखेंगे।

By : चंचल खेडकर
Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी पिंक लाइन की सौगात, PM मोदी करेंगे 21,800 करोड़ की परियोजनाओं का आगाज

महाराष्ट्र के पुणे शहर को आज यानी 3 नवंबर को मेट्रो कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो की महत्वाकांक्षी लाइन-3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही करीब 13,500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल करीब 21,800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर तक दौड़ेगी मेट्रो

पुणे मेट्रो की करीब 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन हिंजेवाड़ी के आईटी हब को शिवाजीनगर स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगी। करीब 8,300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस कॉरिडोर से आईटी सेक्टर में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।इस मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने से हिंजेवाड़ी और शिवाजीनगर के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से जुड़ने के कारण शहर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचना भी आसान होगा।

महिलाओं के हाथों में होगी पिंक लाइन की कमान

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की सबसे खास बात यह है कि इस कॉरिडोर पर ट्रेन संचालन पूरी तरह महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा किया जाएगा। इसे सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मेट्रो की कुल बिजली जरूरत का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा करने की योजना भी बनाई गई है। इससे ऊर्जा की बचत और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

₹13,500 करोड़ से बनेगीं चार नई मेट्रो लाइनें

पिंक लाइन के उद्घाटन के साथ प्रधानमंत्री मोदी पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की चार नई लाइनों 2ए, 2बी, 4 और 4ए की आधारशिला भी रखेंगे। इस चरण पर करीब 13,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।इन नए कॉरिडोर के बनने से पुणे के आवासीय, व्यावसायिक और आईटी क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।

खराड़ी से हडपसर तक इन इलाकों को मिलेगा फायदा

दूसरे चरण की मेट्रो परियोजनाओं से खराड़ी, मगरपट्टा, हडपसर, स्वारगेट, माणिक बाग, नांदेड़ सिटी, पुणे छावनी और वारजे जैसे प्रमुख इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।इसके अलावा रामवाड़ी से विट्ठलवाड़ी तक मेट्रो विस्तार से खराड़ी और वाघोली के तेजी से विकसित हो रहे आईटी और रिहायशी क्षेत्रों को फायदा होगा। स्वारगेट, नल स्टॉप और खराड़ी बाईपास पर इंटरचेंज सुविधाएं विकसित करने की भी योजना है।

ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत?

पुणे में तेजी से बढ़ते ट्रैफिक के बीच मेट्रो नेटवर्क का विस्तार काफी अहम माना जा रहा है। नई लाइनों के शुरू होने से निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने, सड़कों पर भीड़ घटाने और प्रदूषण नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। खासकर आईटी हब और प्रमुख रिहायशी इलाकों के बीच सफर करने वाले लोगों को इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के बस्तर दौरे पर सीएम साय ने जताई खुशी, बोले- भय और हिंसा से निकलकर विकास की राह पर बढ़ रहा बस्तर

PM मोदी के बस्तर दौरे पर सीएम साय ने जताई खुशी, बोले- भय और हिंसा से निकलकर विकास की राह पर बढ़ रहा बस्तर

प्रधानमंत्री मोदी दीपावली पर बस्तर पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करेंगे। सीएम साय ने कहा कि बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की राह पर बढ़ रहा है।

08 Nov 2026
बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- हथियारबंद नक्सलियों के बाद अब ‘दिमागी नक्सलियों’ से लड़ना होग

बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- हथियारबंद नक्सलियों के बाद अब ‘दिमागी नक्सलियों’ से लड़ना होग

प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ सफलता, आंतरिक सुरक्षा और ‘दिमागी नक्सलियों’ से सतर्कता पर जोर दिया।

08 Nov 2026
सूखा प्रभावित किसानों के साथ दिवाली मनाएंगे CM देवेंद्र फडणवीस, मंत्रियों को भी गांवों में जाने की अपील

सूखा प्रभावित किसानों के साथ दिवाली मनाएंगे CM देवेंद्र फडणवीस, मंत्रियों को भी गांवों में जाने की अपील

महाराष्ट्र के 305 सूखाग्रस्त तालुकों के किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए फडणवीस गांव में दिवाली मनाएंगे। सरकार ने किसानों को 5 हजार रुपये की अग्रिम सहायता भी घोषित की है।

07 Nov 2026
राहुल गांधी के आरोपों पर CM विष्णुदेव साय का पलटवार, बोले- जनता का विश्वास खो चुके हैं

राहुल गांधी के आरोपों पर CM विष्णुदेव साय का पलटवार, बोले- जनता का विश्वास खो चुके हैं

विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर भ्रामक प्रचार का आरोप लगाया। चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे और पटवारियों से काम पर लौटने की अपील की।

05 Nov 2026
पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल, बेटे करण के साथ खेतों में बिताया समय; बोले- मिसिंग यू पापा

पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल, बेटे करण के साथ खेतों में बिताया समय; बोले- मिसिंग यू पापा

सनी देओल ने बेटे करण के साथ लोनावला स्थित धर्मेंद्र के फार्महाउस का दौरा किया और वीडियो साझा कर पिता को याद किया।

05 Nov 2026