महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने समाज की सुरक्षा के लिए उनके साहस, बलिदान और समर्पण को याद किया। मुंबई के नाइगांव पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले जवानों को नमन किया।
🌸 CM Devendra Fadnavis humbly offered floral tributes at the Martyrs’ Memorial at the Police Headquarters in Naigaon, Mumbai, on Police Commemoration Day. He also expressed gratitude to the families of the martyred police personnel. Assembly Speaker Adv. Rahul Narwekar, Minister Mangal Prabhat Lodha, Mumbai Mayor Ritu Tawde, Diplomatic representatives from various countries and other dignitaries were present. 🌸 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी पोलीस स्मृती दिनानिमित्त नायगाव, मुंबई येथील पोलीस मुख्यालयातील हुतात्मा स्मारकास पुष्पचक्र अर्पण करून देशसेवा आणि नागरिकांच्या सुरक्षेसाठी कर्तव्य बजावताना सर्वोच्च बलिदान देणाऱ्या शूर पोलीस हुतात्म्यांना विनम्र अभिवादन केले. तसेच हुतात्मा पोलिसांच्या कुटुंबीयांप्रती कृतज्ञता व्यक्त केली. यावेळी विधानसभा अध्यक्ष ॲड. राहुल नार्वेकर, मंत्री मंगलप्रभात लोढा, मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विविध देशांचे राजनैतिक अधिकारी आणि इतर मान्यवर उपस्थित होते. 🌸 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होंने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर नायगांव, मुंबई स्थित पुलिस मुख्यालय के शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देशसेवा एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर, मंत्री मंगलप्रभात लोढा, मुंबई की महापौर रितू तावडे, विभिन्न देशों के राजनयिक अधिकारी एवं अन्य मान्यवर उपस्थित थे। 🕗 8am | 21-10-2026📍Mumbai | स. ८ वा. | २१-१०-२०२६📍मुंबई. @Dev_Fadnavis @rahulnarwekar @MPLodha @TawdeRitu @DGPMaharashtra #Maharashtra #DevendraFadnavis #PoliceCommemorationDay
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) October 21, 2026
154 पुलिसकर्मियों के बलिदान को किया याद
कार्यक्रम में पिछले एक वर्ष के दौरान देशभर में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले 154 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इनमें 36 पुलिस अधिकारी और 118 पुलिसकर्मी शामिल थे। इस मौके पर उनके योगदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण को याद किया गया।
पुलिसकर्मियों का साहस समाज के लिए प्रेरणा
#LIVE | मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या प्रमुख उपस्थितीत पोलीस स्मृतीदिन संचलन! @Dev_Fadnavis #Maharashtra #DevendraFadnavis #PoliceCommemorationDay https://t.co/o0H2OwqMmi
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) October 21, 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिसकर्मियों की बहादुरी और कर्तव्य के प्रति उनका अटूट समर्पण समाज को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। उनका बलिदान देश और समाज के प्रति सेवा भावना का प्रतीक है।
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को याद करने के साथ उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना भी व्यक्त की गई। यह दिन देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा में पुलिस बल के योगदान को याद करने का अवसर है।