कोटा में भीषण सड़क हादसा

राजस्थान में बड़ा हादसा: MP के श्रद्धालुओं की ट्रैवलर नाले में गिरी, 8 की मौत; 17 घायल

राजस्थान के कोटा में ट्रैवलर बस नाले में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हुए। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ।

By : चंचल खेडकर
राजस्थान में बड़ा हादसा: MP  के श्रद्धालुओं की ट्रैवलर नाले में गिरी, 8 की मौत; 17 घायल

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के बैतूल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में ट्रैवलर का ड्राइवर भी शामिल है।हादसा सुबह करीब 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रैवलर भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

खिड़कियों के कांच तोड़कर निकाले गए घायल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण और पुलिसकर्मी तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे। घायलों को बाहर निकालने के लिए ट्रैवलर की खिड़कियों के कांच तोड़ने पड़े।रेस्क्यू टीम के एक सदस्य के मुताबिक, हादसे में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक शव डैशबोर्ड के कांच को तोड़ते हुए बाहर की ओर आ गया था। अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कुछ परेशानी भी हुई।

7 की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया के मुताबिक, हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें से 7 ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. नीलेश जैन ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी और राजू शामिल हैं। ट्रैवलर चालक की भी मौत हुई है।

घायलों का इलाज जारी

घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, कई घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ के हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी हैं।अस्पताल लाए गए कई घायल बेसुध थे। डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया और कुछ मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरा होगा। हालांकि, हादसे की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।दुर्घटना के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले बताए गए हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक, ट्रैवलर में अलग-अलग परिवारों के लोग सवार थे। उनके आपसी रिश्तों और अन्य विवरणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित सामग्री

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की गई जान

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की गई जान

काजीरंगा में मिनी बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि हादसे की वजह की जांच जारी है।

13 Nov 2026
नेपाल में छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर समेत 14 की गई जान

नेपाल में छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर समेत 14 की गई जान

काठमांडू से सर्लाही जा रही इलेक्ट्रिक माइक्रोबस मकवानपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत 14 लोगों की मौत हुई और छह घायल हैं।

13 Nov 2026
UAE में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, भारतीयों समेत 14 की गई जान

UAE में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, भारतीयों समेत 14 की गई जान

फुजैराह में ट्रक चालक के नियंत्रण खोने से पांच ट्रकों समेत 23 वाहन हादसे का शिकार हुए। मृतकों में भारतीय भी शामिल हैं, जबकि DNA जांच से पहचान जारी है।

13 Nov 2026
संगरूर में CM मान के घर के पास भीषण बस हादसा, 3 की मौत और 24 घायल; घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी सरकार

संगरूर में CM मान के घर के पास भीषण बस हादसा, 3 की मौत और 24 घायल; घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी सरकार

धूरी से चंडीगढ़ जा रही PRTC बस सुबह 4:30 बजे संगरूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 15 घायलों को पटियाला रेफर किया गया, जबकि पुलिस जांच जारी है।

11 Nov 2026
कन्नौज में तेज रफ्तार थार का कहर, 4 दोस्तों को कुचला: 3 की मौत

कन्नौज में तेज रफ्तार थार का कहर, 4 दोस्तों को कुचला: 3 की मौत

कन्नौज में रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचल दिया। तीन की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल युवक को कानपुर रेफर किया गया। चालक फरार है।

10 Nov 2026