कोलकाता पंडाल हादसा

कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की जान गई, 5 ICU में भर्ती; गृह मंत्री अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण 19 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए। पुलिस ने पूजा कमेटी के सदस्यों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया।

By : सोनिया रायकवार
कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की जान गई, 5 ICU में भर्ती; गृह मंत्री अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मचने से 19 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों का शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से पांच मरीज ICU में भर्ती हैं, जबकि एक की हालत गंभीर बताई गई है। रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे।

पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उन 14 लोगों में शामिल थे, जिन्हें हादसे के बाद शनिवार रात हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। गिरफ्तार लोगों में पंडाल का बांस का ढांचा तैयार करने और भीड़ संभालने की जिम्मेदारी निभाने वाले लोग भी शामिल हैं। पुलिस हादसे के कारणों और व्यवस्थाओं से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

हादसे से दो दिन पहले मिला था सम्मान

जिस चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ हुई, उसे घटना से महज दो दिन पहले पश्चिम बंगाल सरकार के ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया था। पंडाल को ‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’ कैटेगरी में चुना गया था।

बारिश और संकरे रास्तों के बीच मची भगदड़

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम बारिश के दौरान पंडाल में भीड़ बढ़ गई थी। अंधेरे और संकरे रास्तों के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अब पुलिस भीड़ प्रबंधन, पंडाल की व्यवस्था और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

ओडिशा से गांजा लेकर भोपाल पहुंचा तस्कर,2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार,नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

ओडिशा से गांजा लेकर भोपाल पहुंचा तस्कर,2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार,नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा भोपाल लाए थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में दो मामले दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू की।

14 Nov 2026
एअर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट; लिखा- 11:10 बजे करेंगे हाईजैक

एअर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट; लिखा- 11:10 बजे करेंगे हाईजैक

एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई उड़ान में धमकी वाला नोट मिलने पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच की गई। विमान में 93 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे।

11 Nov 2026
शहडोल में पुलिस की गाड़ी देख तालाब में कूदे 4 युवक, 3 की मौत

शहडोल में पुलिस की गाड़ी देख तालाब में कूदे 4 युवक, 3 की मौत

शहडोल में पुलिस की गाड़ी देखकर चार युवक तालाब में कूद गए। एक तैरकर बाहर निकल आया, जबकि तीन की मौत हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया।

10 Nov 2026
सिंगरौली में खाना खाकर सोया था परिवार, मौत बनकर ढहा मकान: पिता, दादी और 1 साल की बच्ची की मौत

सिंगरौली में खाना खाकर सोया था परिवार, मौत बनकर ढहा मकान: पिता, दादी और 1 साल की बच्ची की मौत

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए और तीन मवेशियों ने भी दम तोड़ दिया।

10 Nov 2026
MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

मध्य प्रदेश में दीपावली की रात आग की तीन घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई। कटनी और सिवनी में छह-छह, जबकि उज्जैन में एक बुजुर्ग की जान गई।

09 Nov 2026