तेज रफ्तार कार ने ली तीन जानें

केरलम मिनी कूपर हादसा: 3 छात्रों की मौत के बाद बोला ड्राइवर- पापा संभाल लेंगे, जन्मदिन पर मिली थी लग्जरी कार

केरल के कोच्चि में एक तेज रफ्तार मिनी कूपर के स्कूटर को टक्कर मारने से तीन छात्रों की मौत हो गई। ड्राइवर सुहैल सजीव गिरफ्तार।

By : सोनिया रायकवार
केरलम मिनी कूपर हादसा: 3 छात्रों की मौत के बाद बोला ड्राइवर- पापा संभाल लेंगे, जन्मदिन पर मिली थी लग्जरी कार

केरलम के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की जान चली गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर सुहैल सजीव का बयान भी सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, जब लोगों ने उसे रोका तो उसने कथित तौर पर कहा कि उसके पिता सब संभाल लेंगे। पुलिस ने सुहैल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

स्कूटर को पीछे से मारी टक्कर, तीन छात्रों की मौत

यह हादसा रविवार रात कोच्चि के नेदुम्बस्सेरी इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, मिनी कूपर ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी। स्कूटर पर सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय इयास, देविका और गोपिका के रूप में हुई है।

जन्मदिन पर मां ने दी थी मिनी कूपर

जानकारी के मुताबिक, लग्जरी मिनी कूपर कार सुहैल को उसकी मां ने जन्मदिन पर दी थी। सोशल मीडिया पर उसके तेज रफ्तार से कार चलाने के वीडियो सामने आने की बात भी कही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से कार चलाता था। हालांकि, हादसे के समय कार की वास्तविक गति की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

कार में चार लोग थे सवार

पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त सुहैल के साथ निनव, अमीर और जोएल भी कार में मौजूद थे। बताया गया है कि सुहैल और निनव ने एर्नाकुलम के एक बार में शराब पी थी। बाद में अमीर और जोएल भी उनके साथ शामिल हुए। दोनों एयरपोर्ट पर एक दोस्त को लेने पहुंचे थे, लेकिन फ्लाइट में देरी के बाद वे सुहैल के साथ कार में घूमने निकल गए।

पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद कार में सवार दो लोग मौके से चले गए थे। उन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से अलप्पुझा से हिरासत में लिया गया। सुहैल मुख्य आरोपी है, जबकि अन्य तीन लोगों पर कथित तौर पर अपराध में मदद करने के आरोपों की जांच की जा रही है।

तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

चश्मदीद सलीम के मुताबिक, हादसे के समय वह घटनास्थल के पास मौजूद थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी तो आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। सड़क पर तीन छात्र घायल अवस्था में पड़े थे। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने मिनी कूपर जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के समय शराब के सेवन और तेज रफ्तार से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और कार में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

संबंधित सामग्री

नैनीताल में दो छात्रों की डूबने से मौत, कैंची धाम और भीमताल में दर्दनाक हादसे; घूमने आए थे दोस्त

नैनीताल में दो छात्रों की डूबने से मौत, कैंची धाम और भीमताल में दर्दनाक हादसे; घूमने आए थे दोस्त

उत्तराखंड के नैनीताल में दो अलग-अलग हादसों में दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी बड़ा कारण।

03 Aug 2026
सोनू सूद ने लखनऊ के अग्निकांड पर जताया गहरा दुख, शेयर किया भावुक पोस्ट

सोनू सूद ने लखनऊ के अग्निकांड पर जताया गहरा दुख, शेयर किया भावुक पोस्ट

लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग क्लास में लगी आग से 15 की मौत। सोनू सूद ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया, सुरक्षा उपायों की मांग की।

23 Jun 2026
56 साल की उम्र में मलयालम एक्टर सलीम कुमार का हुआ निधन!

56 साल की उम्र में मलयालम एक्टर सलीम कुमार का हुआ निधन!

Malayalam actor Salim Kumar has died at the age of 56 due to cardiac arrest. He was admitted in a Kochi hospital battling serious illnesses.

07 Jun 2026