गुवाहाटी होटल गोलीकांड में पांच की मौत

गुवाहाटी में लीज विवाद में 5 लोगों की हत्या, मरने वाले 4 लोग होटल मालिक, 1 घंटे में पकड़ा गया आरोपी, रात में हुआ क्या?

गुवाहाटी के बिलास इन होटल में लीज विवाद को लेकर घनकांत गोगोई ने छह लोगों पर गोलियां चलाईं। पांच की मौत हुई और एक घायल है। आरोपी गिरफ्तार है।

By : सोनिया रायकवार
गुवाहाटी में लीज विवाद में 5 लोगों की हत्या, मरने वाले 4 लोग होटल मालिक, 1 घंटे में पकड़ा गया आरोपी, रात में हुआ क्या?

असम के गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। बोरा सर्विस एरिया स्थित बिलास इन होटल में एक व्यक्ति ने छह लोगों पर फायरिंग कर दी। घटना में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। इनमें होटल मालिक की पत्नी और बेटा भी बताए गए हैं।

फायरिंग का आरोपी घनकांत गोगोईफायरिंग का आरोपी घनकांत गोगोई

लीज विवाद को लेकर हुई गोलीबारी

पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में गोलीबारी की वजह होटल के लीज समझौते से जुड़ा संपत्ति विवाद सामने आया है। आरोपी घनकांत गोगोई ने पिछले साल होटल को लीज पर लिया था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से होटल की लीज को लेकर उसका होटल मालिक के परिवार के साथ विवाद चल रहा था।

होटल की मालकिन, हेलेना और उनका बेटा

विवाद के बाद लाइसेंसी पिस्तौल से चलाई गोलियां

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात भी आरोपी और होटल मालिक के परिवार के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से छह लोगों पर गोलियां चला दीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हेलेना के बेटे देबोरशी कश्यप, देवरशी की पत्नी रिनिकी कश्यप

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

पुलिस ने आरोपी घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से गोलीबारी में इस्तेमाल .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल भी जब्त की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित सामग्री

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की गई जान

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की गई जान

काजीरंगा में मिनी बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि हादसे की वजह की जांच जारी है।

13 Nov 2026
असम में पुलिस एनकाउंटर में होटल बिलास इन शूटिंग का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर

असम में पुलिस एनकाउंटर में होटल बिलास इन शूटिंग का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर

पुलिस के अनुसार, हिरासत से भागने और पिस्टल छीनने की कोशिश के बाद आत्मरक्षा में हुई फायरिंग में घनकांत गोगोई घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

04 Nov 2026
Bhutan Flood Alert: भूटान में ग्लेशियर फटा, बंगाल-असम पर मंडराया बाढ़ का खतरा; ओडिशा में 62 हजार लोग पानी में घिरे

Bhutan Flood Alert: भूटान में ग्लेशियर फटा, बंगाल-असम पर मंडराया बाढ़ का खतरा; ओडिशा में 62 हजार लोग पानी में घिरे

भूटान की शिंताफू झील फटने से संकोश नदी का जलस्तर बढ़ा और बंगाल-असम में अलर्ट जारी हुआ। ओडिशा में 62 हजार लोग प्रभावित हैं।

30 Oct 2026
Free Fire गेम से दोस्ती, फिर नाबालिग को गुजरात से असम ले जाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

Free Fire गेम से दोस्ती, फिर नाबालिग को गुजरात से असम ले जाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

जामनगर से लापता नाबालिग को पुलिस ने असम के बोंगाईगांव से बरामद किया। आरोपी युवक से उसकी पहचान Free Fire गेम के जरिए हुई थी।

29 Oct 2026
भरतपुर में लीज के रास्ते के विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, सिक्योरिटी गार्ड बोला- पहले लाइट गई

भरतपुर में लीज के रास्ते के विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, सिक्योरिटी गार्ड बोला- पहले लाइट गई

राजस्थान के भरतपुर में लीज के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हिंसक घटना में मौत हो गई।

12 Oct 2026