परिवार के पांच सदस्यों की मौत

नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की जान गई, घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के पांच सदस्यों का शव उनके घर में मिला, जिसमें पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं।

By : शिवम् पांडेय
नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की जान गई, घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप

परिवार के पांच सदस्यों की मौत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर के अंदर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। शनिवार सुबह काफी देर तक परिवार के सदस्य घर से बाहर नहीं निकले, जिसके बाद पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों ने घर के अंदर देखने की कोशिश की तो सभी बिस्तर पर पड़े दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना नंगला श्रीपदम गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर जांच की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्य अलग-अलग बिस्तरों पर मृत पाए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल

मृतकों की पहचान 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता, 11 वर्षीय बेटे लड्डू, 7 वर्षीय बेटी मिष्टी और 3 वर्षीय बेटे साक्षत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पिता अपने एक बेटे के साथ चारपाई पर मिले, जबकि दूसरे बिस्तर पर मां और उनके दो बच्चों के शव पाए गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने आसपास के लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है।

रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, महेश की मां ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने रात में सोने से पहले नूडल्स खाए थे। इसके बाद सुबह सभी अपने बिस्तरों पर मृत पाए गए। पुलिस शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि परिवार की मौत का संबंध नूडल्स खाने से था या नहीं। मौत की असली वजह सामने आने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा की इस घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, मौत की वजह को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि परिवार के पांचों सदस्यों की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

संबंधित सामग्री

मेरठ से CM योगी का दावा, बोले- अब यूपी में बन रहे जवानों के अत्याधुनिक हथियार, लखनऊ में तैयार हो रही ब्रह्मोस मिसाइल

मेरठ से CM योगी का दावा, बोले- अब यूपी में बन रहे जवानों के अत्याधुनिक हथियार, लखनऊ में तैयार हो रही ब्रह्मोस मिसाइल

मेरठ में पूर्व सैनिक सम्मान रैली में सीएम योगी ने डिफेंस कॉरिडोर, ब्रह्मोस मिसाइल और AK-203 राइफल के उत्पादन की जानकारी दी।

14 Nov 2026

मेरठ में CM योगी के बड़े ऐलान, यूपी में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण; शहीद के परिवार को 50 लाख की सहायता

मेरठ में CM योगी के बड़े ऐलान, यूपी में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण; शहीद के परिवार को 50 लाख की सहायता

मेरठ की पूर्व सैनिक सम्मान रैली में सीएम योगी ने शहीद परिवारों, अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के लिए आर्थिक सहायता, आरक्षण, रोजगार और अन्य सुविधाओं की घोषणा की।

14 Nov 2026
टीकमगढ़ में मोटर जब्त करने पहुंची टीम, हंसिया लेकर सामने आया 8 साल का मासूम

टीकमगढ़ में मोटर जब्त करने पहुंची टीम, हंसिया लेकर सामने आया 8 साल का मासूम

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बिजली टीम सिंचाई मोटर जब्त करने पहुंची तो आठ वर्षीय बच्चे ने हंसिया लेकर विरोध किया। घटना का वीडियो वायरल है।

14 Nov 2026
 यूपी में चुनावी बिगुल से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी ने दिया टारगेट, संगठन को किया अलर्ट

यूपी में चुनावी बिगुल से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी ने दिया टारगेट, संगठन को किया अलर्ट

लखनऊ बैठक में सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को एक महीने तक छूटे नाम जुड़वाने के निर्देश दिए। 17 नवंबर से SSR अभियान शुरू होगा।

14 Nov 2026
Gen-Alpha के लिए योगी सरकार का डिजिटल प्लान, 50 हजार छात्रों को मिलेंगे टैबलेट; 2026-27 में 25 लाख बांटने का लक्ष्य

Gen-Alpha के लिए योगी सरकार का डिजिटल प्लान, 50 हजार छात्रों को मिलेंगे टैबलेट; 2026-27 में 25 लाख बांटने का लक्ष्य

लखनऊ में पहले चरण में करीब 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट मिलेंगे। अभियान स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत चलाया जाएगा।

14 Nov 2026