दिल्ली जूता फैक्ट्री अग्निकांड में 4 की मौत

दिल्ली की जूता फैक्ट्री में आग में 4 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर; 20 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री के बेसमेंट में आग लगी। दमकलकर्मियों ने छह लोगों को बचाया, जिनमें चार की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

By : चंचल खेडकर
दिल्ली की जूता फैक्ट्री में आग में 4 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर; 20 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

 राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने और दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 20 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

रात 9:30 बजे फैक्ट्री में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जूता बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग को रात 9:32 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर रवाना की गईं। फैक्ट्री में आग तेजी से फैलने के साथ ही धुआं भर गया, जिससे अंदर मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

बेसमेंट में लगी थी आग, ऊपरी मंजिलों पर फंसे थे लोग

अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, आग सबसे पहले फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी थी। फैक्ट्री का इस्तेमाल जूता निर्माण और भंडारण इकाई के रूप में किया जा रहा था। भारी धुएं के कारण बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं। दमकल कर्मियों ने तीसरी और चौथी मंजिल से छह लोगों को बाहर निकाला। सभी बेहोशी की हालत में मिले थे।

अस्पताल में चार लोगों ने तोड़ा दम

रेस्क्यू किए गए सभी छह लोगों को मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है। हादसे में हुई मौतों के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया

आउटर जिला के डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक, पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इसके अलावा ठेकेदार और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में कुल कितने मजदूर मौजूद थे और आग लगने की असल वजह क्या थी।फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग का काम पूरा किया गया। पुलिस फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और अन्य नियमों के पालन की भी जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

MP के 16 शहरों में बनेगा शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, इमरजेंसी में निजी वाहन और प्रॉपर्टी भी ले सकेगी सरकार

MP के 16 शहरों में बनेगा शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, इमरजेंसी में निजी वाहन और प्रॉपर्टी भी ले सकेगी सरकार

मध्य प्रदेश में बाढ़, आग और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए 16 शहरों में UDMA बनेगा। 30 दिनों में सचिवालय और 24 घंटे सक्रिय आपातकालीन केंद्र स्थापित होंगे।

08 Nov 2026
दीपावली-छठ पर यूपी के मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड में, 24 घंटे चालू रहेंगी इमरजेंसी और ट्रॉमा सेवाएं

दीपावली-छठ पर यूपी के मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड में, 24 घंटे चालू रहेंगी इमरजेंसी और ट्रॉमा सेवाएं

योगी सरकार ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू और बर्न यूनिट समेत जीवनरक्षक सेवाएं 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए हैं।

06 Nov 2026
दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी सख्त, अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी सख्त, अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा के पंडालों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकास की व्यवस्थाओं पर ध्यान देने को कहा गया है।

18 Oct 2026
दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग, खिड़की से कूदकर बचाई जान; बच्चों को भी पहली मंजिल से नीचे उतारा, सभी सुरक्षित

दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग, खिड़की से कूदकर बचाई जान; बच्चों को भी पहली मंजिल से नीचे उतारा, सभी सुरक्षित

दिल्ली के मौजपुर स्थित उधम रेस्टोरेंट के किचन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, कर्मचारियों ने आग बुझाई, कोई घायल नहीं।

14 Oct 2026
तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

03 Oct 2026