दिल्ली में जारी प्रदर्शन

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी, आशुतोष का दावा- मुझे, दीपक और सौरव को हिरासत में नहीं लिया, बल्कि किडनैप किया गया

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

By : शिवम् पांडेय
CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी, आशुतोष का दावा- मुझे, दीपक और सौरव को हिरासत में नहीं लिया, बल्कि किडनैप किया गया

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी रहा। कनॉट प्लेस के इनर सर्कल और राजीव चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। वहीं, छात्र संगठनों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी की गई है। इसमें सौरव दास और अशुतोष रांका आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति साझा करेंगे।

करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रिहा हुए तीनों

अभिजीत दीपके, सौरव दास और अशुतोष रांका को करीब 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रविवार को रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद आंदोलन और हिरासत को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। अशुतोष रांका और सौरव दास प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आगे की रणनीति बताएंगे। वहीं, अभिजीत दीपके अपनी दादी के निधन के कारण महाराष्ट्र स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ रहने जा रहे हैं। इस वजह से वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हो पाएंगे।

कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद घर रवाना हुए दीपके

अभिजीत दीपके राज्यसभा सांसद और वकील कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद उनके घर से निकले। इस दौरान उन्होंने अपनी दादी के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल उनका परिवार के साथ रहना जरूरी है। दीपके ने बताया कि अशुतोष रांका और सौरव दास दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें आंदोलन की आगे की दिशा और रणनीति पर बात होगी।

दीपके ने दिल्ली में व्यवस्था ठप होने पर उठाए सवाल

अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में हुई कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि क्या हुआ। दीपके के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा के लिए दिल्ली को ठप कर दिया गया, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने सवाल किया कि ज्ञानेश कुमार में ऐसा क्या है कि उनकी सुरक्षा के लिए लोगों को इतनी परेशानी का सामना करना पड़ा।

छात्र संगठनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और अन्य छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। SFI ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दिल्ली में प्रदर्शन जारी है। अब सबकी नजर CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर है, जहां अशुतोष रांका और सौरव दास आंदोलन को आगे बढ़ाने की योजना और हिरासत से जुड़े अपने अनुभवों पर बात कर सकते हैं।
 

संबंधित सामग्री

'शर्म करो... फोन टैपिंग बंद करो, जवाबदेही दो', भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

'शर्म करो... फोन टैपिंग बंद करो, जवाबदेही दो', भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फोन टैपिंग के आरोपों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग की।

14 Nov 2026
तीन साल के लंबे अंतराल के बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, दिल्ली में SCO की अहम बैठक में लेंगे हिस्सा

तीन साल के लंबे अंतराल के बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, दिल्ली में SCO की अहम बैठक में लेंगे हिस्सा

भारत-पाक तनाव के बीच करीब तीन साल बाद पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आएगा। जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली में SCO बैठक में हिस्सा लेंगे।

14 Nov 2026
टीकमगढ़ में मोटर जब्त करने पहुंची टीम, हंसिया लेकर सामने आया 8 साल का मासूम

टीकमगढ़ में मोटर जब्त करने पहुंची टीम, हंसिया लेकर सामने आया 8 साल का मासूम

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बिजली टीम सिंचाई मोटर जब्त करने पहुंची तो आठ वर्षीय बच्चे ने हंसिया लेकर विरोध किया। घटना का वीडियो वायरल है।

14 Nov 2026
IAF विंग कमांडर पर जासूसी का आरोप, पाकिस्तानी महिला को भेजी फाइटर जेट की लोकेशन; चार्जशीट में खुलासा

IAF विंग कमांडर पर जासूसी का आरोप, पाकिस्तानी महिला को भेजी फाइटर जेट की लोकेशन; चार्जशीट में खुलासा

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक आरोपी ने सैन्य तैनाती, ड्रोन यूनिट और युद्धकालीन योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की। जांच में 3,008 संदेश और पांच सहयोगियों के उपकरणों में जासूसी सॉफ्टवेयर का आरोप सामने आया।

14 Nov 2026
टीकमगढ़ में बिजली कंपनी की टीम के सामने भड़का 8 साल का बच्चा, बोला- 'मोटर जब्त की तो कुएं में फेंक देंगे'

टीकमगढ़ में बिजली कंपनी की टीम के सामने भड़का 8 साल का बच्चा, बोला- 'मोटर जब्त की तो कुएं में फेंक देंगे'

टीकमगढ़ में बिजली बिल बकाया होने पर मोटर पंप जब्त करने पहुंची टीम का 8 साल के बच्चे ने विरोध किया। वीडियो वायरल होने के बाद टीम बिना कार्रवाई लौट गई।

14 Nov 2026