दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका वापसी

सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका, हिरासत बढ़ाने के फैसले को दी थी चुनौती

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी न्यायिक हिरासत बढ़ाने के खिलाफ दायर याचिका वापस ले ली।

By : शिवम् पांडेय
सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका, हिरासत बढ़ाने के फैसले को दी थी चुनौती

दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़े मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों नेताओं की ओर से पहले दिए गए बॉन्ड की शर्तों और जंतर-मंतर पर बैरिकेड पार करने को लेकर सवाल उठाए। कोर्ट ने यह भी पूछा कि जब मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती देने के लिए रिवीजन पिटीशन का विकल्प मौजूद है, तो सीधे हाईकोर्ट में याचिका क्यों दाखिल की गई।

हिरासत बढ़ाने के फैसले को दी थी चुनौती

दरअसल, 10 अक्टूबर को प्रदर्शन से पहले सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया था। बाद में दोनों को शांति बनाए रखने की शर्त पर राहत मिली थी। इसी बीच 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया गया। इसके अगले दिन, 13 अक्टूबर को दोनों नेता तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। 14 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 19 अक्टूबर को हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उनकी कस्टडी दो दिन के लिए बढ़ा दी गई। इसी आदेश को चुनौती देते हुए दोनों नेताओं ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

रिवीजन पिटीशन दाखिल करने का विकल्प बताया

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने के लिए रिवीजन पिटीशन का कानूनी विकल्प उपलब्ध है। ऐसे में याचिकाकर्ताओं को पहले उसी प्रक्रिया का इस्तेमाल करने पर विचार करना चाहिए था। अदालत के इस रुख के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका ने अपनी याचिकाएं वापस ले लीं। अदालत ने बॉन्ड की शर्तों और बैरिकेड पार करने की घटना पर भी सवाल किए। कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड तोड़ने से भीड़ में शामिल अन्य लोगों के भी आगे बढ़ने और स्थिति बिगड़ने की आशंका हो सकती है। अदालत ने यह भी पूछा कि यदि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रखना था, तो इसके लिए पुलिस से अनुमति क्यों नहीं ली गई।

उम्र और प्रदर्शन के तरीके पर भी सवाल

सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों नेताओं की उम्र पूछी। उनके वकील ने बताया कि एक की उम्र 27 साल और दूसरे की 31 साल है। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी की, 'ये जेन-जी नहीं हैं।' अदालत ने उनसे उनके संगठन और उसके उद्देश्यों के बारे में भी सवाल किए।

कोर्ट ने जंतर-मंतर पर जाने के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि संबंधित अधिसूचना पर रोक नहीं लगी थी और इस मुद्दे से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुनवाई जस्टिस सुब्रमोनियम प्रसाद की अदालत में हुई। सौरव दास और आशुतोष रांका की ओर से एडवोकेट अभिक चिमनी ने पक्ष रखा, जबकि दिल्ली पुलिस की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा और सीजीएससी आशीष दीक्षित पेश हुए।

संबंधित सामग्री

जेल से रिहाई के अगले दिन CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का नोटिस, सौरव दास और आशुतोष रांका को आज पेश होने का आदेश

जेल से रिहाई के अगले दिन CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का नोटिस, सौरव दास और आशुतोष रांका को आज पेश होने का आदेश

जमानत पर रिहा CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी किया है। दोनों से जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में पूछताछ होगी।

22 Oct 2026
अभिजीत दीपके ने त्योहार के दौरान आंदोलन पर ब्रेक लगाने की घोषणा की

अभिजीत दीपके ने त्योहार के दौरान आंदोलन पर ब्रेक लगाने की घोषणा की

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने त्योहार के समय में समर्थकों से परिवार के साथ रहने की अपील की, जबकि सौरव और आशुतोष की रिहाई पर नजर बनी हुई है।

20 Oct 2026
CEC के इस्तीफे की मांग पर अड़े अभिजीत दिपके, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

CEC के इस्तीफे की मांग पर अड़े अभिजीत दिपके, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई के बाद पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी।

18 Oct 2026
कृति सेनन पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट, AI और डीपफेक के दौर में अपनी पहचान बचाने की उठाई मांग

कृति सेनन पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट, AI और डीपफेक के दौर में अपनी पहचान बचाने की उठाई मांग

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी पहचान और व्यक्तित्व के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी संरक्षण के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

17 Oct 2026
अमिताभ बच्चन को खुद कोर्ट में होना होगा पेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स केस में दिया निर्देश

अमिताभ बच्चन को खुद कोर्ट में होना होगा पेश, दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स केस में दिया निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन को पर्सनैलिटी राइट्स के मामले में 16 नवंबर 2026 तक समझौता पूरा करने का निर्देश दिया है।

10 Oct 2026