दिल्ली में CJP नेताओं के खिलाफ कार्रवाई

CJP के दो नेताओं को तिहाड़ जेल भेजा, तीसरे को मिली रिहाई, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली में CJP के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ा। राहुल गांधी ने इसे शांतिपूर्ण विरोध पर कार्रवाई बताया।

CJP के दो नेताओं को तिहाड़ जेल भेजा, तीसरे को मिली रिहाई, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। वहीं, अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं को जेल भेजने पर सवाल उठाए हैं।

मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान हिरासत, रात में हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तीनों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद रात करीब तीन बजे उन्हें एहतियातन गिरफ्तार किया गया। बुधवार सुबह तीनों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया, जबकि अजिंक्य शिंदे को राहत मिल गई।

बिना अनुमति प्रदर्शन और सरकारी काम में बाधा के आरोप

CJP की लीगल टीम प्रमुख रत्ना सिंह के मुताबिक, तीनों पर बिना अनुमति जंतर-मंतर में प्रवेश करने, पहले से तय बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर पार्टी की ओर से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

राहुल गांधी बोले- युवाओं को जेल भेजना कायरता

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने युवाओं को जेल भेजने को कायरता बताया। राहुल ने कहा कि छात्र, युवा, पत्रकार और इंडिया ब्लॉक अलग-अलग बैनर के बावजूद एक मकसद के लिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने जंतर-मंतर को देश के लोगों का स्थान बताते हुए इसे वापस लेने की बात कही।

CJP संस्थापक ने उठाए हिरासत पर सवाल

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे अघोषित इमरजेंसी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सौरव, आशुतोष और अजिंक्य को हिरासत के दौरान वकीलों से मिलने तक नहीं दिया गया।

10 अक्टूबर के प्रदर्शन से जुड़ा है पूरा मामला

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। इससे पहले अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से हिरासत में लिया गया था। 11 अक्टूबर को तीनों को 50-50 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर रिहा किया गया था। शर्त थी कि वे एक साल तक शांति बनाए रखेंगे और ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे शांति भंग हो। अब दो नेताओं को जेल भेजे जाने के बाद यह मामला राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।

संबंधित सामग्री

ओडिशा से गांजा लेकर भोपाल पहुंचा तस्कर,2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार,नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

ओडिशा से गांजा लेकर भोपाल पहुंचा तस्कर,2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार,नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा भोपाल लाए थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में दो मामले दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू की।

14 Nov 2026
'शर्म करो... फोन टैपिंग बंद करो, जवाबदेही दो', भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

'शर्म करो... फोन टैपिंग बंद करो, जवाबदेही दो', भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फोन टैपिंग के आरोपों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग की।

14 Nov 2026
तीन साल के लंबे अंतराल के बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, दिल्ली में SCO की अहम बैठक में लेंगे हिस्सा

तीन साल के लंबे अंतराल के बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, दिल्ली में SCO की अहम बैठक में लेंगे हिस्सा

भारत-पाक तनाव के बीच करीब तीन साल बाद पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आएगा। जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली में SCO बैठक में हिस्सा लेंगे।

14 Nov 2026
मुंबई में 13 साल की बच्ची से सामूहिक यौन शोषण का आरोप, 4 आरोपी गिरफ्तार; 5 की तलाश जारी

मुंबई में 13 साल की बच्ची से सामूहिक यौन शोषण का आरोप, 4 आरोपी गिरफ्तार; 5 की तलाश जारी

मुंबई के कांदिवली में 13 वर्षीय बच्ची के कथित यौन शोषण के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हैं। पुलिस पांच अन्य की तलाश और पूरे मामले की जांच कर रही है।

14 Nov 2026
IAF विंग कमांडर पर जासूसी का आरोप, पाकिस्तानी महिला को भेजी फाइटर जेट की लोकेशन; चार्जशीट में खुलासा

IAF विंग कमांडर पर जासूसी का आरोप, पाकिस्तानी महिला को भेजी फाइटर जेट की लोकेशन; चार्जशीट में खुलासा

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक आरोपी ने सैन्य तैनाती, ड्रोन यूनिट और युद्धकालीन योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की। जांच में 3,008 संदेश और पांच सहयोगियों के उपकरणों में जासूसी सॉफ्टवेयर का आरोप सामने आया।

14 Nov 2026