CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का नोटिस

जेल से रिहाई के अगले दिन CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का नोटिस, सौरव दास और आशुतोष रांका को आज पेश होने का आदेश

जमानत पर रिहा CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी किया है। दोनों से जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में पूछताछ होगी।

By : सोनिया रायकवार
जेल से रिहाई के अगले दिन CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच का नोटिस, सौरव दास और आशुतोष रांका को आज पेश होने का आदेश

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें अभी खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर 22 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है। उन्हें दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराना है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में होगी पूछताछ

क्राइम ब्रांच दोनों नेताओं से जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब करेगी। इससे पहले बुधवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सौरव दास और आशुतोष रांका को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत बॉन्ड पर रिहा करने का आदेश दिया था।

अदालत में दोनों नेताओं ने लिखित आश्वासन दिया कि जब तक जंतर-मंतर का क्षेत्र डी-नोटिफाइड रहेगा, वे वहां शांति भंग नहीं करेंगे और न ही किसी प्रदर्शन का आह्वान करेंगे। दिल्ली पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए उनकी न्यायिक हिरासत तीन दिन बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस ने बयानों में विरोधाभास और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई थी। हालांकि, माफी और दिए गए आश्वासनों को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने आगे हिरासत की जरूरत नहीं मानी। मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे होगी।

14 अक्टूबर को हिरासत में लिए गए थे दोनों नेता

सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत निवारक कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया था। दोनों पर प्रतिबंधित और डी-नोटिफाइड घोषित जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर बिना अनुमति प्रवेश करने, प्रदर्शन करने और पहले भरे गए शांति बॉन्ड का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए थे।

19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी। इसके बाद दोनों नेताओं ने विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन सुनवाई के दौरान सवाल उठाए जाने के बाद उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली।

रिहाई के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा

जेल से बाहर आने के बाद सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ज्ञानू को जाना होगा।”

वहीं, CJP नेता दीपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका की तारीफ करते हुए उन्हें अपने से बड़ा नेता बताया और उनके समर्थन में खड़े रहने की बात कही।

अब क्राइम ब्रांच के नोटिस के बाद दोनों नेताओं को आज पूछताछ के लिए पेश होना है। ऐसे में जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में आगे की पुलिस कार्रवाई और 23 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई पर नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी को दिया एक महीने का अतिरिक्त समय

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी को दिया एक महीने का अतिरिक्त समय

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन में हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच कर रही समिति को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक महीने की मोहलत दी।

05 Nov 2026
सतना में हत्या के आरोपी का जेल से निकलते ही शक्ति प्रदर्शन, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

सतना में हत्या के आरोपी का जेल से निकलते ही शक्ति प्रदर्शन, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल 14 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया। समर्थकों ने रैली निकाली, जिसके बाद सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं।

05 Nov 2026
ट्विशा डेथ केस:रिटायर्ड जज गिरिबाला के हाईप्रोफाइल संपर्कों की जांच, DVR की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

ट्विशा डेथ केस:रिटायर्ड जज गिरिबाला के हाईप्रोफाइल संपर्कों की जांच, DVR की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

कोर्ट ने प्रभावशाली लोगों से कथित संपर्क की जांच और आईफोन व CCTV की फोरेंसिक रिपोर्ट लंबित होने का हवाला दिया।

05 Nov 2026
दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 4 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश

दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 4 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट का जमानत आदेश निलंबित कर अनंत सिंह को 4 दिसंबर तक सरेंडर करने को कहा। जांच चार महीने में पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

05 Nov 2026
आजम खान और अब्दुल्ला आजम को जमानत, 10 साल की सजा सस्पेंड; फिर भी आजम की रिहाई पर संशय

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को जमानत, 10 साल की सजा सस्पेंड; फिर भी आजम की रिहाई पर संशय

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम की सजा निलंबित कर जमानत दी, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगाई। अब्दुल्ला की रिहाई संभव है।

29 Oct 2026