भूटान GLOF से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा

Bhutan Flood Alert: भूटान में ग्लेशियर फटा, बंगाल-असम पर मंडराया बाढ़ का खतरा; ओडिशा में 62 हजार लोग पानी में घिरे

भूटान की शिंताफू झील फटने से संकोश नदी का जलस्तर बढ़ा और बंगाल-असम में अलर्ट जारी हुआ। ओडिशा में 62 हजार लोग प्रभावित हैं।

By : चंचल खेडकर
Bhutan Flood Alert: भूटान में ग्लेशियर फटा, बंगाल-असम पर मंडराया बाढ़ का खतरा; ओडिशा में 62 हजार लोग पानी में घिरे

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भूटान में ग्लेशियल झील फटने (GLOF) के बाद पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। संकोश नदी का जलस्तर बढ़ने से सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ओडिशा में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। यहां तीन जिलों में करीब 62 हजार लोग बाढ़ की चपेट में हैं। दूसरी ओर मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में चक्रवात अर्नब के असर से बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है।

भूटान में ग्लेशियल झील फटी, बंगाल-असम में हाई अलर्ट

भूटान की शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की घटना के बाद पश्चिम बंगाल और असम के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। संकोश नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार में अलर्ट जारी किया गया है।प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया है। हालात से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं।

ओडिशा में बाढ़ की तबाही, 62 हजार लोग फंसे

ओडिशा के गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। गंजाम के करीब 300 गांवों का संपर्क टूट गया है। गंजाम और गजपति में लगभग 62 हजार लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं।राहत और बचाव अभियान के लिए NDRF की 54 टीमें लगाई गई हैं। अब तक 120 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

MP-UP और राजस्थान में भी बारिश का दौर

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है, लेकिन इसका असर कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी और बारिश का दौर जारी है। मौसम में बदलाव के कारण कई इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान देश के 14 राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को कई राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट भी है।

संबंधित सामग्री

यूपी में कोहरा और ठंड बढ़ी, ओडिशा में भूस्खलन से सात मौतें, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

यूपी में कोहरा और ठंड बढ़ी, ओडिशा में भूस्खलन से सात मौतें, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

यूपी के करीब 20 शहरों में कोहरा छाया है। ओडिशा में भूस्खलन से सात लोगों की मौत और छह लापता हैं, जबकि तमिलनाडु के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी है।

06 Nov 2026
लद्दाख में सेना का वाहन 600 फीट गहरी खाई में गिरा, दो जवानों की गई जान

लद्दाख में सेना का वाहन 600 फीट गहरी खाई में गिरा, दो जवानों की गई जान

लद्दाख के नामिका ला के पास सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। सेना, ITBP और NDRF ने अभियान चलाकर दोनों जवानों के शव बरामद किए।

05 Nov 2026
चक्रवात मुरासु का खतरा: 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आंध्र-तमिलनाडु में अलर्ट; 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवात मुरासु का खतरा: 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आंध्र-तमिलनाडु में अलर्ट; 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवात मुरासु से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश हो रही है। NDRF की तीन टीमें तैनात हैं और छह राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

02 Nov 2026
अर्नब’ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने मुआवजा देने के दिए निर्देश, कलेक्टरों को तत्काल कार्रवाई के आदेश

अर्नब’ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने मुआवजा देने के दिए निर्देश, कलेक्टरों को तत्काल कार्रवाई के आदेश

चक्रवात अर्नब से हुई बारिश में कई जिलों की तैयार धान की फसल प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को जल्द सर्वे कर पात्र किसानों तक राहत पहुंचाने को कहा।

30 Oct 2026
MP Weather Update: अर्नब तूफान का दिखेगा असर! 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

MP Weather Update: अर्नब तूफान का दिखेगा असर! 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवात अर्नब के कमजोर होने के बावजूद पूर्वी मध्यप्रदेश में असर जारी है। 9 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 KM प्रति घंटे की हवाओं की चेतावनी दी गई है।

30 Oct 2026